फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A priest of a temple in nagram Lucknow found dead.

Lucknow: मंदिर के पुजारी की त्रिशूल घोंपकर हत्या, खून से लथपथ पड़ा मिला शव

Sun, 17 Jul 2022 07:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Jul 2022 07:35 PM IST
सार

नगराम के एक गांव में पुजारी की बर्बरता से त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी गई है। रविवार सुबह उसका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला है।

विज्ञापन
A priest of a temple in nagram Lucknow found dead.
मृतक राजेश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में नगराम के समेसी का मजरा महुली गांव से बाहर सूनसान स्थान पर निर्मित नटबीर बाबा मंदिर के पास झोपड़ी के बाहर रात को सोते समय झाड़फूंक करने वाले 45 वर्षीय पुजारी बाबा की चेहरा कूच कर व त्रिसूल से गोदकर अज्ञात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी । उसका शव खून से लथपथ नग्नावस्था में चारपाई पर पड़ा मिला । रविवार सुबह बकरी चराने गये एक ग्रामीण द्वारा मंदिर के पास शव देखकर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के छोटे भाई के द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर नगराम पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार हत्यारों की तलाश में गहनता से छानबीन की जा रही है ।
विज्ञापन
नगराम के सलेमपुर अचाका गांव का मूल निवासी राजेश कुमार रावत अपनी पत्नी शीला व तीन लड़कियों शिवानी शालिनी व सुहानी लड़का विपिन व नितिन को गांव में ही छोड़कर समेसी का मजरा महुली गांव से बाहर नटबीर बाबा मंदिर के पास झोपड़ी बनाकर करीब छ: वर्ष से रह रहा था । यहीं पर वह झाड़फूंक का काम करता था । ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार के दिन नटबीर बाबा के मंदिर पर गांजा चिलम चढ़ा कर मन्नत मांगने लोग एकत्र होते थे । शनिवार की रात पुजारी बाबा राजेश कुमार रावत रोज की तरह खाना पीना खाकर झोपड़ी के बाहर चारपाई पर सो गये । शरीर पर केवल भगवा रंग का अंचला (लुंगी) पहन रखा था । बाबा का त्रिशूल भी साथ में रखा हुआ था ।
विज्ञापन
रविवार की सुबह सलेम पुर अचाका गांव निवासी मोहर्रम अली अपनी बकरियां चराते चराते जब नटबीर बाबा मंदिर के पास पहुंचे तो राजेश का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। चेहरा कूच कर विक्षत कर दिया गया था , त्रिशूल के कई घाव शरीर पर देख बदहवास हालत में भाग कर वह गांव पहुंचा ,वहां मृतक के परिजनों को घटना के बाबत जानकारी दिया । मृतक के छोटे भाई अजय कुमार की सूचना पर थाना प्रभारी नगराम शमीम खान सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी इंस्पेक्टर मोहनलालगंज कुलदीप दुबे समेत सर्विलांस एवं फोरेंसिक सहित डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची । काफी छानबीन के बावजूद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका । ए सी पी मोहनलाल गंज धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का कुछ पता नहीं लग सका है । आशनाई सहित कई अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है । कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक बाबा राजेश तीन भाई थे बड़ा भाई रघुनाथ व छोटा अजय हैं । मृतक के परिवार में पत्नी शीला लड़की शिवानी शालिनी सुहानी व दो लड़के विपिन व नितिन हैं । मृतक के पिता मैकूलाल ने बताया कि उसके पास कुल एक बीघा जमीन है जिसे तीनों भाइयों में बराबर बराबर बांट दिया है सभी भाई अपने परिवार संग अलग अलग रह रहे हैं उसका मंझला बेटा राजेश करीब छ: वर्ष पूर्व से घर परिवार छोड़ कर समेसी के महुली गांव से बाहर नटबीर मंदिर पर बाबा बनकर रहने लगा था उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी ।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल :- नटबीर मंदिर के पुजारी राजेश बाबा की हत्या की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया । जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पत्नी व बच्चे विलाप करते रहे । पिता मैकू लाल एक जगह गुमशुम हालत में बैठे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed