फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A minor raped in a train coach.

UP: ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

Sat, 28 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
A minor raped in a train coach.

लखनऊ के मानक नगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात पटना-इंदौर एक्सप्रेस के एसी कोच के लेलिन बॉक्स (तकिया, चादर रखने वाले स्थान) में नशे में धुत कोच अटेंडेंट ने नाबालिग से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी ने ट्रेन के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाने में पीड़ित लड़की की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट के साथ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। शाम को कोर्ट में पेश आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

लखीमपुर खीरी निवासी एक किसान की 15 साल की बेटी बृहस्पतिवार को घर से भागकर लखनऊ पहुंच गई थी। शुक्रवार रात वह चारबाग स्टेशन पहुंची और बरेली जाने के लिए राजेंद्र नगर पटना-इंदौर एक्सप्रेस में बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि टीटीई ने उसे ट्रेन के स्लीपर कोच से उतार दिया था। इसके बाद वह ट्रेन के एसी कोच नंबर-बीएक्स-वन में चढ़ गई। कोच अटेंडेंट ने उसे एसी कोच में चढ़ने से रोका लेकिन, लड़की की गुजारिश पर कोच अटेंडेंट उसे लेलिन बॉक्स में ले गया और बैठा दिया।

शोर मचाने पर मुंह दबाकर पीटा

A minor raped in a train coach.

ट्रेन के चलने के बाद मानक नगर स्टेशन के पास अटेंडेंट ने उससे दुष्कर्म किया, शोर मचाने पर मुंह दबाकर पीटा। लड़की की चीख सुनकर टीटीई एसके श्रीवास्तव लेलिन बॉक्स में पहुंचे और कोच अटेंडेंट को पकड़ लिया और कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।

ट्रेन रात करीब 2:30 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची, तभी जीआरपी प्रभारी ने आरोपी को दबोच लिया। प्रभारी के मुताबिक आरोपी राजेश कश्यप इंदौर के बाढ़ गंगा थानाक्षेत्र के भागीरथपुरा निवासी राजकुमार का बेटा है।

कानपुर सेंट्रल के जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पाण्डेय के अनुसार, लड़की दिमागी रूप से कमजोर है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। लड़की के घरवालों को सूचना दे दी गई है। मामला निल में दर्ज कर लखनऊ जीआरपी को भेजा जाएगा।

पूछताछ में पीड़ित लड़की ने बताया कि मेरा भाई ऐशबाग लखनऊ में रहता है। मैं भाई से मिलने गई थी। वहां से लौटते वक्त ट्रेन में कोच अटेंडेंट बहाने से दूसरे डिब्बे में ले गया, वहां सन्नाटा था। वहीं पर उसने दबोच कर गलत हरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed