लड़की से दो दिन तक किया रेप फिर खंभे से बांध कर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान के घर किशोरी को बंधक बनाकर दो दिन तक गैंगरेप किया गया। जब किशोरी ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो दरिंदों ने उसे खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई की। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को दरिंदों से छुड़ाया।
इस दौरान आरोपी भाग निकले। किशोरी के पिता ने पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो के खिलाफ मुर्तिहा कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। कोतवाली मुर्तिहा के एक गांव में 15 वर्षीय दलित किशोरी 17 जुलाई को घर के बाहर खड़ी थी।
उसी समय पूर्व प्रधान के बेटे राम प्रवेश उर्फ छोटू और पड़ोसी रामजी यादव ने उसे अगवा कर लिया। अपने घर की दूसरी मंजिल पर दो दिन तक बंधक बनाए रखा। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया चुनावी रंजिश का है मामला
शनिवार शाम किशोरी ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी तो उसे जमकर पीटा। गांववालों ने घेराबंदी कर किशोरी को छुड़ाया। रविवार सुबह गांव के लोग किशोरी को लहूलुहान हालत में लेकर कोतवाली पहुंचे।
किशोरी के पिता ने राम प्रवेश और रामजी यादव को नामजद करते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजाराम यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
चुनावी रंजिश का लग रहा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जेपी पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधान से मामला जुड़ा होने के कारण इसमें राजनीतिक रंजिश की भी आशंका हो सकती है। ऐसे में उस पहलू को ध्यान में रखकर भी जांच की जा रही है।