फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man who was running with 35 lakh rupees got arrested in Lucknow.

Lucknow: फार्मा कंपनी का 35 लाख रुपये हड़पने वाला मैनेजर गिरफ्तार, निदेशक की सूचना पर दबोचा गया

Mon, 17 Oct 2022 05:17 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Oct 2022 05:17 PM IST
सार

फार्मास्युटिकल कंपनी के 35 लाख रुपये लेकर भाग रहे मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कंपनी के एमडी के साथ मिलकर गड़बड़ी करता था।

विज्ञापन
A man who was running with 35 lakh rupees got arrested in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आस्टियो फार्मास्युटिकल कंपनी का 35 लाख रुपये बैग में रखकर मैनेजर जितेंद्र दिल्ली भागने की तैयारी कर चुका था। वह कंपनी के ट्रांसपोर्टनगर स्थित कार्यालय से रुपये लेकर निकल गया था। कंपनी के निदेशक की सूचना पर कृष्णानगर पुलिस ने केशरीखेड़ा रेलवे फाटक के पास से दबोचा है। कंपनी का मुख्य कार्यालय मुंबई के अंधेरी वेस्ट, शाहर इंडस्ट्रियल स्टेट वीरा देसाई मार्ग पर है। कपंनी के निदेशक रंजीत शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी केशरीखेड़ा का रहने वाला है।

विज्ञापन


कंपनी के निदेशक रंजीत शर्मा के मुताबिक उनके हर राज्य में कार्यालय हैं। यहां ट्रांसपोर्टनगर में उनकी ब्रांच है। मैनेजर जितेंद्र, डीलरों से मिलीभगत कर स्टाक में रखी दवाइयों को एक्सपायरी बताकर कंपनी के दस्तावेजों में हेरफेर करता था। इसके बाद कंपनी से रुपया ले लेता था। कंपनी को लगातार घाटा हो रहा था। इस कारण विभागीय जांच कराई गई। जांच में जितेंद्र की भूमिका संदिग्ध मिली। इस बीच जालसाजी की जानकारी कंपनी के एक स्टाफ से हुई। स्टाफ ने बताया कि जितेंद्र कंपनी से रविवार रात बैग में रुपये लेकर निकला है। उसे दिल्ली जाना है। इसकी सूचना पर मुंबई से लखनऊ आया। कृष्णानगर पुलिस को जानकारी दी। सुबह टीम ने उसे  दबोचा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- त्योहारों में न पड़े कोई खलल, माहौल खराब करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दो बदमाशों ने ऑटो से ले जाकर मॉल के पीछे की दरिंदगी


एमडी के कहने पर करता था हेराफेरी
पुलिस की पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि यह हेरफेर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की कहने पर करता था। पूछताछ में उसने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर का नाम बताया। उन्हीं के जरिए वह गलत बिल भी पास करा लेता था। इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह के मुताबिक कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कंपनी के कुछ और लोगों की भी भूमिका संदिग्ध है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कंपनी के निदेशक रंजीत शर्मा ने बताया कि जितेंद्र इसके पहले उनके गुजरात स्थित आफिस में मैनेजर था। वहां ठीक से काम करता था। तीन साल पहले वह लखनऊ आया। यहां उसने जालसाजी शुरू कर दी। तीन साल में करोड़ों रुपये का जितेंद्र ने गबन किया है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed