{"_id":"6120becf8ebc3e14e07a2bff","slug":"a-man-who-was-accused-of-triple-murder-arrested-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: बिहार में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: बिहार में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Sat, 21 Aug 2021 02:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:22 PM IST
सार
बिहार पुलिस ने उसकी तलाश में बहराइच की एसपी सुजाता सिंह से संपर्क किया। एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम के प्रभारी मुकेश सिंह, कोतवाली देहात की पुलिस टीम और दारौंदा थाने के एसओ अजीत सिंह ने उसे शनिवार को गोलवाघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान जिले के दारौंदा में अपनी ससुराल जाकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को बिहार पुलिस और एसओजी की टीम ने बहराइच से गिरफ्तार कर लिया गया। सास, ससुर और पत्नी की हत्या के साथ उसने बेटी को मरणासन्न कर दिया था।
विज्ञापन
बिहार पुलिस रिमांड पेशी के बाद उसे लेकर रवाना हो गई है। बिहार के सीवान जिला के दरौंदा थाना अंतर्गत भीखाबांध कोहरा टोला निवासी अलीसेने साईं की बेटी नसीमा खातून का विवाह तीन साल पहले बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी मुबारक अली से हुआ था।
विज्ञापन
शादी के बाद से अनबन रहती थी। जिस पर पत्नी बेटी सबीहा खातून के साथ मायके चली गई थी। 15 अगस्त की रात को मुबारक अपनी ससुराल पहुंचा और यहां उसने ससुर अलीसेने, सास नजमा खातून, पत्नी नसीमा खातून की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जबकि बेटी सबीहा को भी मरणासन्न कर दिया। इसकी जानकारी होने पर कानपुर आए उसके साले मुश्ताक अली ने घर पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
बिहार पुलिस ने उसकी तलाश में बहराइच की एसपी सुजाता सिंह से संपर्क किया। एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम के प्रभारी मुकेश सिंह, कोतवाली देहात की पुलिस टीम और दारौंदा थाने के एसओ अजीत सिंह ने उसे शनिवार को गोलवाघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे बहराइच की अदालत में रिमांड पेशी पर लाकर बिहार पुलिस अपने साथ बिहार के लिए रवाना हो गई।