फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man tried to kill a teen aged girl.

छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया

Thu, 04 Sep 2014 03:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 04 Sep 2014 03:28 AM IST
विज्ञापन
A man tried to kill a teen aged girl.

चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने मिट्टी का तेल डालकर किशोरी को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


डाक्टरों के मुताबिक किशोरी की हालत गंभीर है। वह 60 प्रतिशत झुलस गई है। वारदात के बाद से हमलावर युवक फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसकी मां की मौत हो चुकी है। सोमवार को पिता कामकाज के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। वह शाम करीब 7:00 बजे अपने चाचा के घर से वापस अपने घर पहुंची और दोनों छोटे भाइयों के साथ घर के काम निपटा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझौता कर मामले को निपटाने की कोशिश की

A man tried to kill a teen aged girl.

इसी बीच धीरज नामक पड़ोसी घर में घुस आया। उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने और पिता से शिकायत करने की धमकी देने पर धीरज ने घर में रखा मिट्टी का तेल उस पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। आग लगाने के बाद वह भाग निकला।

किशोरी और उसके भाइयों की चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग जुट गए। किसी तरह आग बुझाकर किशोरी को चिकित्सालय पहुंचाया। झुलसी किशोरी को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है।

इस पूरे मामले में पहले समझौते के प्रयास होते रहे। बात न बनने पर मंगलवार की रात को किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धीरज पुत्र कमलेश बाबू जाटव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।

इटावा में यह तीसरी घटना

A man tried to kill a teen aged girl.

सूचना पर सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित, एसओ चौबिया बृजेंद्र सिंह ने गांव जाकर छानबीन की। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

मालूम हो कि इटावा में सवा महीने के भीतर इस तरह की यह तीसरी वारदात है। एक अगस्त को एकतरफा प्रेम में युवक ने कांशीराम कालोनी की खुशबू पर तेजाब उड़ेल दिया था।

खुशबू का आज भी सैफई पीजीआई में इलाज चल रहा है। वहीं बीते दिनों शब्बों नाम की महिला पर भी सिरफिरे आशिक ने तेजाब से हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed