फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man spends 76 lakh rupees when his debit card linked to Central Bank of India server.

बैंक के सर्वर से लिंक हो गया डेबिट कार्ड: युवक ने पांच दिन में एसयूवी सहित 76 लाख की शॉपिंग की, गिरफ्तार

Sun, 26 Dec 2021 05:33 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Dec 2021 05:33 PM IST
सार

करण शर्मा के डेबिट कार्ड से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सर्वर लिंक हो गया जिसके बाद से सिर्फ पांच दिन में ही 76 लाख रुपये की शॉपिंग कर डाली।

विज्ञापन
A man spends 76 lakh rupees when his debit card linked to Central Bank of India server.
गिरफ्तार हुआ करण शर्मा व उसकी पत्नी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पेशे से किसान करण शर्मा का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। उनके खाते में महज 1983 रुपये थे। लेकिन उसका डेबिट कार्ड बैंक के सर्वर से लिंक हो गया। इसके बाद करण को लगा उसकी लाटरी लग गई। उसने दिल खोलकर खरीदारी शुरू कर दी। करीब 76 लाख रुपये खर्च कर डाले। उधर बैंक को जानकारी हुई तो बैंक ने खाते में 41.21 लाख रुपये फ्रीज कर दिया। वहीं बंथरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने करण व उसकी पत्नी आंचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 7.56 लाख रुपये का सामान व नकदी बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बंथरा अजय प्रताप सिंह के मुताबिक उन्नाव के कंचनपुर सिरवइया गांव निवासी करण शर्मा का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। पेशे से किसान 21 साल के करण के खाते में 17 दिसंबर को मात्र 1983 रुपये थे लेकिन इसी बीच उसका डेबिट कार्ड बैंक के सर्वर से लिंक हो गया। खाते में रुपये न होने के बावजूद 19 दिसंबर से उसने खरीदारी करते समय कार्ड से भुगतान किया तो खाते में पड़ी रकम से अधिक का भुगतान हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद करण ने लगातार खरीदारी शुरू कर दी। इसकी जानकारी करण ने अपनी पत्नी आंचल सिंह को दी। आंचल ने गाड़ी, जेवरात व अन्य कीमती सामान खरीदने की सलाह दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर बाइक से लेकर कार तक की बुकिंग करा ली। बैंक को जानकारी होती इसके पहले दोनों ने मिलकर 76 लाख से अधिक की खरीदारी कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक मैनेजर ने बंथरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आई। इस पर पुलिस की टीम बनाकर आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश देनी शुरू की गई। एसएसआई दीपक कुमार सिंह, एसआई शैलेंद्र सिंह सेंगर, कांस्टेबल लवकुश व दुर्गा प्रसाद सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को कटिबगिया के पास से गिरफ्तार किया।

पांच दिन में खर्च कर डाले 76.20 लाख

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह के मुताबिक 19 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच में करण व आंचल सिंह ने डेबिट कार्ड के जरिए बैंक के 76,20,840 रुपये की खरीदारी कर डाली। इस रकम को दोनों अपना समझ बैठे थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बैंक द्वारा निकाले गये धन से 15.71 लाख रुपये की एक्सयूवी 300, 18.50 लाख रुपये के जेवरात, पांच लाख रुपये के मोबाइल, दो लाख रुपये ऊं साईं पेट्रोल पंप कटिबगिया बंथरा पर स्वैप किये। बैंक को जानकारी हुई तो बैंक ने इस रकम को बरामद कर लिया।

वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को कटिबगिया के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने करीब 7,56,500 रुपये का सामान बरामद किया है। जिसमें 73500 रुपये नकदी, 1.33 लाख रुपये की एक बाइक, 5.50 लाख रुपये का यूको बैंक का चेक व एक जोड़ी पायल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed