फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man's dead body found hanging in bijnaur in Lucknow.

लखनऊ: फंदे पर लटका मिला युवक, हत्या का आरोप, हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2022 02:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Mar 2022 02:24 PM IST
सार

बिजनौर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने मामले में तहरीर दी है।

विज्ञापन
A man's dead body found hanging in bijnaur in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पर जुआ खेलने के विरोध पर पीटने और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो पक्षों में विवाद के बाद आत्महत्या की बात कही है मगर पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम गांव निवासी राकेश द्विवेदी के पुत्र शोभित (21) का शव शनिवार रात उनके बंद पड़े घर की चौखट पर फांसी के फंदे से लटका मिला था। उसके दोनों पैर जमीन से छू रहे थे। शोभित के परिजनों का आरोप है कि होली के दिन गांव के ही लोधन टोला में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर गजोधर और उसके भतीजे अमित व अरविंद उनके खाली घर में जुआ खेल रहे थे। शोभित के विरोध करने पर इन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। बीच-बचाव करने पहुंची शोभित की बहन राधा और सोनल को भी आरोपियों ने पीटा था। राधा की सोने की चेन भी लूट ली थी। परिजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस से शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि शोभित के खुदकुशी करने की कोई वजह ही नहीं है। फंदे पर लटके मिले शोभित के दोनों पैर जमीन पर छू रहे थे। इससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या कर वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


बिजनौर इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि होली के दिन दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें आरोपियों ने शोभित की पिटाई की थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है। उसके पिता की तहरीर पर गांव के ही अमित, वीरेंद्र, रामगोपाल, अरविंद, गजोधर, गुड्डी, उमा समेत नौ लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रामचंद्र, गजोधर, वीरेंद्र और गुड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed