फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man poured petrol on himself and burnt himself in Sitapur.

सीतापुर: बाइक नहीं मिली तो किशोर ने पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाई, तड़पकर मौत

Sun, 16 May 2021 02:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 May 2021 02:30 PM IST
सार

लॉकडाउन लगा होने की वजह से बाहर पकड़े जाने की बात कहते हुए बड़े भाई ने बाइक देने से मना कर दिया तो किशोर ने टंकी से पेट्रोल निकालकर खुद पर उड़ेल लिया और फिर आग लगा ली।

विज्ञापन
A man poured petrol on himself and burnt himself in Sitapur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लॉकडाउन की वजह से बड़े भाई ने बाइक देने से मना किया तो युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली, इससे उसकी जलकर मौत हो गई। युवक ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।

विज्ञापन


थाना खैराबाद इलाके के मोहल्ला नेवाती टोला निवासी इस्माइल (18 वर्ष) ने अपने बड़े भाई इब्राहिम से शुक्रवार को बाइक मांगी। युवक बाइक में पेट्रोल भरवाकर आया था और रिश्तेदारी में जाने के लिए जिद कर रहा था। लॉकडाउन लगा होने की वजह से बाहर पकड़े जाने की बात कहते हुए बड़े भाई ने बाइक देने से मना कर दिया। बाइक नहीं मिलने से गुस्साए युवक ने अपने पैसे से बाइक में डलवाए गए पेट्रोल को निकाल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पड़ोस में बंद पड़ी दुकानों के पास जाकर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरने के बाद युवक ने मदद के लिए चीख-पुकार मचाना शुरू किया। चीख-पुकार सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। गंभीर हालत में परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर जिला अस्पताल से घर लौट आए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ खैराबाद ओपी राय ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस को कोई सूचना या तहरीर नहीं दी गई है, इसकी जानकारी की जा रही है। 

ईद पर पसरा रहा मातम

खैराबाद के नेवाती टोला में हुई घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जहां चंद रोज पहले भरा पूरा परिवार खुशहाल था, वहीं आज कोहराम मचा हुआ है। इब्राहिम तीन भाई और दो बहन हैं। एक की शादी हो चुकी है। माता-पिता के खोने के बाद सारी जिम्मेदारी बड़े होने के नाते इब्राहिम पर ही थी।

इब्राहिम से छोटा भाई इस्माइल, उससे छोटा इसराइल और एक बहन थी। इब्राहिम की शादी हो गई थी। शुक्रवार को एक माह के बाद जिस दिन का इंतजार इस परिवार को खुशियां मनाने का था, उस दिन यहां मातम मनाया जा रहा था। भाई की मौत के बाद से इब्राहिम सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed