{"_id":"62d65a1626ea313ec958415b","slug":"a-man-murdered-in-laharpur-kotwali-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Sitapur: बाजार गए अधेड़ की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज किया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Sitapur: बाजार गए अधेड़ की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज किया गया
Tue, 19 Jul 2022 12:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:45 PM IST
सार
सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले की कोतवाली लहरपुर इलाके में सोमवार देर रात बाजार से घर जा रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के मुसियारा निवासी सियाराम (45) किसी काम से सोमवार को क्षेत्र की लालपुर बाजार आया था। आरोप है कि इसी दौरान उसे महसी निवासी दो लोग मिल गए। जो कि उसे पहले से जानते थे। आपसी विवाद के चलते दोनों ने सियाराम को गोली मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर घायल अवस्था में युवक को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन