{"_id":"6059c7218ebc3ee64917d6af","slug":"a-man-murdered-in-indira-nagar-area-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इंदिरा नगर में ईंट से कूचकर युवक की निर्ममता से हत्या, खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ के इंदिरा नगर में ईंट से कूचकर युवक की निर्ममता से हत्या, खून से लथपथ मिला शव
Tue, 23 Mar 2021 05:08 PM IST
ishwar ashish
A man murdered in Indira nagar in Lucknow.
A man murdered in Indira nagar in Lucknow.
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Mar 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में जहांगीर नाम के एक युवक की ईंट से कूच-कूचकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह चांदन गांव में झााड़ियों के बीच खून से लथपथ अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इंदिरानगर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस बीच पहुंचे सुगामऊ निवासी जमाल ने शव की शिनाख्त बेटे जहांगीर के रूप में की। इंस्पेक्टर के मुताबिक जमाल ने बताया कि उनका बेटा सोमवार रात घर से निकला था। वह चांदन गांव में रहने वाले रफीकुद्दीन और उसके साथियों के साथ जुआं खेल रहा था।
विज्ञापन
जुआं खेलने के दौरान हार-जीत को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ। इसके बाद रफीकुद्दीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ बेटे के सिर और चेहरे पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव छुपाने के लिए झाड़ियों के बीच गड्ढे में फेंक दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों ही पक्ष असम के रहने वाले हैं। यहां लंबे समय से रह रहे थे। जमाल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस टीम ने दबिश देकर क्षेत्र से रफीकुद्दीन को भी हिरासत में ले लिया है। रफीकुद्दीन से हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है।