{"_id":"6098cf61e2929d5bd904037b","slug":"a-man-murdered-in-barabanki-on-his-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: खेत की रखवाली कर रहे युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: खेत की रखवाली कर रहे युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या
Mon, 10 May 2021 11:44 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 May 2021 11:44 AM IST
सार
पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में चर्चा है कि हत्या की वारदात चुनावी रंजिश में हुई है। हालांकि यह बात पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अपने खेत की रखवाली कर रहे एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह वारदात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में चर्चा है कि हत्या की वारदात चुनावी रंजिश में हुई है। हालांकि यह बात पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बलाखेड़ा मजरे खैरा बीरू मे युवक खेत की रखवाली कर रहा था सुबह उसकी लाश पड़ी मिली। उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी। ग्रामीण चुनावी रंजिश में हत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ला का कहना है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।