{"_id":"5ba7af2d867a557eae2ded5f","slug":"a-man-murdered-in-a-village-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक का सिर, धड़ से अलग कर फेंका, लाश देखकर होश खो बैठी मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से युवक का सिर, धड़ से अलग कर फेंका, लाश देखकर होश खो बैठी मां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
मृतक युवक दीपक कुमार व जांच करते थानाध्यक्ष।
- फोटो : amar ujala
गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के उसरैना गांव में रविवार को एक युवक की गला काटकर हत्या कर उसका शव बहराइच-गोंडा रेलवे लाइन के पास खेत में फेंक दिया गया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कौड़िया थाना क्षेत्र के उसरैना गांव निवासिनी गीता देवी का इकलौता बेटा दीपक कुमार(20) शनिवार की शाम करीब चार बजे अपने खेत में फसल की रखवाली व फसलों के बचाव के लिए खेत में गोबर की खाद छिड़कने गया था। मां गीता के मुताबिक वह देर तक वापस घर नहीं लौटा तो सुबह वह थाने पर गई और बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
रविवार दोपहर पता चला कि उसके बेटे की गला काट कर हत्या कर दी गई है और शव को गोंडा-बहराइच रेलवे लाइन के करीब सौ मीटर दूर खेत में उसकी लाश फेंक दी गई। मां गीता देवी बेटे की लाश देखकर सुधबुध खो बैंठी। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से भी दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने बताया कि सुबह दीपक की मां ने तहरीर दिया था। उसके करीब एक घंटे बाद पता चला कि उसरैना गांव के करीब एक युवक का शव पड़ा है।
Trending Videos
धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या
मौके पर देखा गया तो किसी ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया है। उसके शरीर से सिर को अलग कर दिया गया है। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मौके पर सीओ करनैलगंज जटाशंकर राव सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि अपराधी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।