{"_id":"6224a5c78657b64e1114be08","slug":"a-man-murdered-his-wife-in-gosaiganj-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की पीट पीटकर हत्या: अवैध संबंध के शक में पति ने कर दिया कत्ल, पड़ोसियों ने सुनाई हत्यारे की यातनाओं की कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी की पीट पीटकर हत्या: अवैध संबंध के शक में पति ने कर दिया कत्ल, पड़ोसियों ने सुनाई हत्यारे की यातनाओं की कहानी
Sun, 06 Mar 2022 05:45 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Mar 2022 05:45 PM IST
सार
गोसाईंगंज के जौखंडी गांव में अवैध प्रेम संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोसाईंगंज के जौखंडी गांव में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। रविवार सुबह शक होने पर पड़ोसियों ने मृतका के भाई को सूचना दी। इस पर वह बहन के घर गया और पुलिस को जानकारी दी। गोसाईंगंज पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि पत्नी के किसी से प्रेम संबंध होने के शक में उसने वारदात अंजाम दी है। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
गोसाईगंज के जौखंडी गांव के मजरा कमालापुर निवासी कुलदीप कुमार रावत की शादी अर्जुनगंज की रहने वाली जया रावत (38) से हुई थी। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। कुलदीप आए दिन पत्नी की पिटाई करता था। शनिवार रात भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। पड़ोस के लोग बीचबचाव करने गए तो उसने गालियां देकर भगा दिया। हालांकि कुछ देर बाद घर से झगड़े की आवाजें बंद हो गईं।
विज्ञापन
रविवार सुबह काफी देर तक कुलदीप के घर से कोई आवाज नहीं आई। जया भी बाहर नहीं दिखी। इस पर पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका में जया के भाई सुनील को फोन करके सूचना दी। सुनील परिजनों के साथ तुरंत बहन के घर गया तो वह कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी। सुनील ने गोसाईंगंज पुलिस को खबर देने के साथ ही जया को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गोसाईंगंज थाने के एसआई सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी कुलदीप कुमार रावत को हिरासत में ले लिया गया है। कुलदीप के पड़ोसियों से पता चला कि उसे पत्नी के चाल-चलन पर शक था। उसे लगता था कि उसकी अनुपस्थिति में वह किसी से मोबाइल पर बात करती थी। वह पत्नी पर किसी से प्रेम संबंध होने का आरोप लगाकर झगड़ा करता था। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी ने बताया कि मृतका के भाई सुनील की तहरीर पर आरोपी कुलदीप कुमार रावत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।