फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his wife in Barabanki.

अवैध संबंध :पत्नी का सिर काटकर ले जा रहा था कोतवाली

Thu, 06 Nov 2014 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Thu, 06 Nov 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
A man murdered his wife in Barabanki.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अवैध संबंधों के शक में कोतवाली देवा क्षेत्र के मवैया गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। उसने गड़ासे से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। वो कटा हुआ सिर लेकर कोतवाली जा रहा था। तभी पहुंची पुलिस ने रास्ते में ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एएसपी ने भी मामले में छानबीन की। गांव में दहशत का माहौल है। वहीं आरोपी युवक को अपनी पत्नी की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के मवैया गांव निवासी मनीराम गौतम ने बुधवार पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे गड़ासे से अपनी पत्नी सुमन (35) की हत्या कर दी। उसका सिर कलम करने के बाद कटा हुआ सिर हाथ में लेकर कोतवाली जा रहा था। तभी गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के ही सफीपुर गांव के पास मनीराम को उसकी पत्नी के कटे हुए सिर समेत गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के घर से वारदात में प्रयुक्त खून से सना गड़ासा भी बरामद किया है।

जीजा से थे अवैध संबंध

A man murdered his wife in Barabanki.

पुलिस की पूछताछ में मनीराम गौतम ने बताया कि उसकी पत्नी के अपने जीजा से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। आरोपी ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसने अपनी पत्नी को उसके जीजा के साथ विशुनपुर कस्बे में देखा था। जिस पर काफी झगड़ा हुआ था।

बुधवार सुबह तीनों बच्चे रवि (14), सोनी (12) व नीलम(10) स्कूल गए हुए थे। घर में सिर्फ मनीराम व उसकी पत्नी सुमन ही थी। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होने लगा।

इस पर उसने कमरे में ही रखा गड़ासा उठाकर ताबड़तोड़ छह-सात वार पत्नी सुमन पर कर दिए। जिसके चलते उसका सिर धड़ से अलग हो गया। उसको इस बात का जरा सा भी अफसोस नहीं है।

उसका कहना है कि पत्नी द्वारा जो कृत्य किया जा रहा था उसके चलते उसकी काफी बदनामी हो रही थी। काफी समझाने पर भी जब पत्नी नहीं मानी तो उसकी हत्या करना ही आखिरी रास्ता था। इस घटना के बाद क्षेत्र व गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed