{"_id":"617e7a884109eb19a074b796","slug":"a-man-murdered-his-friend-in-maholi-kotwali-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: पत्नी से अवैध संबंधों के विरोध में दोस्त को फावड़े से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: पत्नी से अवैध संबंधों के विरोध में दोस्त को फावड़े से काट डाला
Sun, 31 Oct 2021 04:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Oct 2021 04:44 PM IST
सार
सीतापुर जिले में अवैध संबंधों के विरोध में एक युवक ने अपने दोस्त पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले की कोतवाली महोली इलाके में शनिवार की देर रात पत्नी से अवैध संबंधों के विरोध में युवक ने दोस्त की ही फावड़े से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
लखीमपुर जिले के थाना मैगलगंज इलाके के लिधियाई निवासी अरुण (23) मौजूदा समय में महोली कोतवाली इलाके के मोहरनिया गांव में अपने मामा जितेंद्र के घर रहता था। बताया जाता है कि पिछले काफी समय से वह दिल्ली में रहकर काम करता था, जहां से पांच दिन पूर्व अरुण मामा के घर आया था। साथ में उसके साथी मिर्जापुर जिले के थाना जवाईपुर इलाके के जमालपुर निवासी शिवपूजन भी आए थे। गांव में आने के बाद अरुण ने अपने साथी शिवपूजन को इलाके के ही सहतीनगर निवासी कौशलेंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर काम करने के लिए रखवा दिया था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शनिवार देर रात अरुण ट्यूबवेल पर गया था। जहां पर आरोप है कि शिवपूजन ने अरुण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पर अरुण खून से लथपथ पड़ा था। गंभीर हालत में उसे महोली सीएचसी लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के मामा जितेंद्र ने बताया कि उसके भांजे की उसके साथी शिवपूजन ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी है। बताया कि आरोपी की पत्नी से मृतक के अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी शिवपूजन को थी। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।