{"_id":"630b57cc13dd9e2bb364a22d","slug":"a-man-murdered-his-friend-for-five-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Lucknow: पांच हजार रुपये उधार वापस नहीं दिया तो ईंट से कूंचकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Crime in Lucknow: पांच हजार रुपये उधार वापस नहीं दिया तो ईंट से कूंचकर मार डाला
Sun, 28 Aug 2022 05:25 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Aug 2022 05:25 PM IST
सार
12 अगस्त को रवि महतो के मिले शव मामले में हत्या का खुलासा हो गया। पांच हजार रुपये के लिए ये वारदात उसके ही दोस्त ने की थी। पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
विस्तार
चिनहट के कमता स्थित आवास विकास संघ कल्याणी विहार के खाली प्लाट में 12 अगस्त को रवि महतो का शव मिला था। उसकी हत्या ईंट से कूंचकर उसके दोस्त रामसागर राठौर ने की थी। पुलिस ने वारदात के करीब 16 दिन बाद इस वारदात का खुलासा किया। आरोपी ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि रवि ने उससे पांच हजार रुपये लिये थे। जिसे वापस नहीं कर रहा था। वारदात वाली रात दोनों ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान रुपये को लेकर विवाद हो गया। जिसमें नाराज होकर रवि के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक व लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक चिनहट तेज बहादुर सिंह के मुताबिक बिहार के छपरा का रहने वाला रवि महतो लखनऊ में राजगीर का काम करता था। वहीं उसके साथ रजत डिग्री कालेज के पीछे पंचवटी कालोनी कंचनपुर कमता का रहने वाला रामसागर राठौर भी काम करता था। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। पुलिस के मुताबिक रवि ने रामसागर से पांच हजार रुपये उधार लिये थे। 11 अगस्त की रात को वह अपने गांव छपरा जाने के लिए गोमतीनगर स्टेशन पहुंचा। वहीं पर रामसागर से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों में काफी देर तक बातचीत होती रही। दोनों रामसागर की बाइक से कमता के कल्याणी बिहार पहुंचे। रास्ते में शराब खरीदी गई थी। जिसे खाली प्लाट में बैठकर पीने लगे। पुलिस की पूछताछ में रामसागर ने बताया कि नशे में होने के दौरान रवि से रुपये वापस मांगे। इस पर रवि ने देने से मना किया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई। रवि ने रामसागर को दो-तीन थप्पड़ भी मार दिये।
विज्ञापन
नशे में धुत्त रामसागर को यह बात नागवार गुजरी। उसने पास में रखा ईंट उठाकर रवि के सिर पर मार दिया। वह नीचे गिर गया। इसके बाद ताबड़तोड़ कई वार सिर व चेहरे पर किया। उसकी मौत हो गई। फिर रामसागर उसका मोबाइल व जेब में पड़े रुपये लेकर वहां से निकल गया।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के मुताबिक 12 अगस्त को रवि का शव कल्याणी बिहार के खाली प्लाट में मिला था। दो दिन बाद उसकी शिनाख्त परिजनों ने की। फिर पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर की तलाश की। जिसमें रामसागर की बातचीत होने की पुष्टि हुई। उसके साथ अंतिम लोकेशन भी मिला। पुलिस ने रामसागर को रविवार दोपहर को पकड़ा तो उसने पूरी वारदात कुबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के पास से रवि का मोबाइल व बाइक बरामद किया है।