फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man kills his friend for mobile.

सनसनीः मोबाइल के लिए ले ली दोस्त की जान!

Wed, 29 Oct 2014 10:47 AM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
a man kills his friend for mobile.

तालकटोरा थानाक्षेत्र में मोबाइल पर पहले बात करने को लेकर युवक की दोस्त ने ही हत्या कर दी। दोनों के बीच ज्यादा बात करने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव युवक के परिवारवालों को सौंप दिया गया।

तालकटोरा थाने के प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि झांसी के जखनवारा निवासी जय नारायण का बेटा जितेंद्र कुमार सिंह (25) दो महीने पहले लखनऊ आया था।

यहां वह जेएसएस सिक्योरिटी गार्ड कंपनी की ओर से राजाजीपुरम स्थित इंदिरागांधी प्रबंध संस्थान में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था।

यहीं पर उसके गांव का रहने वाला अतर सिंह भी काम करता है। दोनों एक ही गार्ड रूम में रहते थे और एक-दूसरे के सामान इस्तेमाल करते थे।

दोनों एक ही मोबाइल से अपने घरवालों से बात करते थे। सोमवार को अतर मोबाइल में 100 रुपये का रिचार्ज करवाया था।

जरा सी बात भुला दी इंसानियत

a man kills his friend for mobile.

अतर रात में अपने परिवारवालों से बात करने वाला था। इससे पहले ही जितेंद्र ने अपने घर पर बात कर ली। इससे दोनों के बीच मारपीट होने लगी।

यह देखकर अन्य सिक्योरिटी गार्डों ने बीचबचाव कर मामला सुलझा दिया। उन्होंने अतर को कुछ देर के लिए संस्थान से बाहर भेज दिया।

इसके बाद जितेंद्र अपने रूम में सोने चला गया। कुछ देर के बाद अतर लौटा और उसने सोते समय ही जितेंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

चीख सुन कर पहुंचे अन्य लोगों ने घायल जितेंद्र को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उधर, मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed