फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man killed his elder brother in ambedkarnagar in property dispute.

प्रॉपर्टी के विवाद में बड़े भाई की गला दबाकर हत्या, घटना से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 31 Jan 2019 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 31 Jan 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
A man killed his elder brother in ambedkarnagar in property dispute.
डेमो
अंबेडकरनगर की टांडा कोतवाली के मौहरिया गांव में सम्पत्ति के विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद छोटा भाई पत्नी सहित फरार हो गया। पुलिस मामले को संपत्ति विवाद मानकर जांच कर रही है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


टांडा कोतवाली के मौहरिया गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी रोहित (32 वर्ष) का शव घर में पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों के अनुसार, छोटे भाई भारत ने शराब के नशे में बीती रात हंगामा किया था और फिर गला दबाकर बड़े भाई रोहित की हत्या कर दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही टांडा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी भारत मौके से पत्नी सहित फरार हो गया। टांडा सीओ के के मिश्र ने बताया कि हत्या गला दबाकर की गई है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed