{"_id":"60cdeaf68bfc927a856c7d56","slug":"a-man-died-in-an-accident-in-bahraich-near-mohammad-over-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: बाइक से जा रहे युवक की मांझे में फंसकर आधी गर्दन कटी, मौके पर ही दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: बाइक से जा रहे युवक की मांझे में फंसकर आधी गर्दन कटी, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Sat, 19 Jun 2021 06:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Jun 2021 06:32 PM IST
सार
बहराइच में पतंग के मांझे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच में मोटरसाइकिल से जा रहे युवक के गर्दन में मोहम्मदा ओवर ब्रिज पर पतंग का मांझा फंस गया जिसके कारण उसकी आधी गर्दन कट गई और वह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
हादसे में मौके पर ही दीपक यादव (24) पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी भगतापुर की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही एसआई इंद्रजीत यादव, चौकी प्रभारी अजय तिवारी हमराही दिवाकर के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक युवक दीपक यादव मोटर साइकिल से बहराइच जा रहा था। मोहम्मदा नाले पर ओवर ब्रिज पर पहुंचे ही किसी पतंग का चाइनीज मांझा गर्दन में फंस जाने के कारण आधी गर्दन कट गई। जिसके कारण युवक गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन