फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man commits suicide in beniganj kotwali in Ayodhya.

अयोध्या: पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाने के बाद ट्रेन के सामने कूद गया युवक, मौत

Thu, 20 May 2021 04:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 May 2021 04:36 PM IST
सार

युवक ने आत्महत्या करने से पहले कहा कि मैं पुलिस, कानून और न्यायालय से तंग आ चुका हूं। यहां ईमानदार आदमी के लिए कोई न्याय नहीं है। 

विज्ञापन
a man commits suicide in beniganj kotwali in Ayodhya.
वीडियो बनाने के बाद युवक ने कर ली आत्महत्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या की नगर कोतवाली बेनीगंज की रेलवे क्रॉसिंग पर अमित मौर्या नाम के एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके पहले युवक ने वीडियो बनाकर चौकी इंचार्ज देवकाली, सिपाही हेमंत और कोतवाल पर उत्पीड़न और अपने चाचा पर संपत्ति में बेईमानी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


युवक वीडियो बनाने के बाद ट्रेन के सामने कूद गया और आत्महत्या कर ली। मामले के सामने आते ही हड़कंप मच गया। युवक का शव कोतवाली नगर के बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन


मामले पर एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि मामला सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में लंबित है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई की गई थी। मामले की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जिले की भाजपा इकाई ने भी एक जांच समिति का गठन किया है। इसकी जानकारी भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed