{"_id":"60128ce08ebc3e2c5359e23b","slug":"a-man-cimmits-suicide-in-madiyaon-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती संग लिवइन में रह रहे नगर निगम कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- बहुत शर्मिंदा हूं...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती संग लिवइन में रह रहे नगर निगम कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- बहुत शर्मिंदा हूं...
Thu, 28 Jan 2021 03:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Jan 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के मड़ियांव के अन्ना मार्केट के पास किराए पर रहने वाले धर्मेंद्र यादव (26) ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। जिस पर उसने लिखा था कि ‘मैने शालू को बहुत मारा है, जिसकी वजह से मैं बहुत शर्मिंदा हूं...’। धर्मेंद्र नगर निगम में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह केमुताबिक, सरोजनीनगर के ग्राम बेहटुवा निवासी धर्मेन्द्र यादव नगर निगम विभाग में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात थे। वह मौजूदा समय में मड़ियांव के प्रीतीनगर अन्ना मॉर्केट के पास सुरेश कुमार के घर में किराए का कमरा लेकर रहते थे। मंगलवार सुबह धर्मेन्द्र ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र यहां शालू नाम की एक लड़की के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।