फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man beats a girl on kapoorthala chauraha in Lucknow, case filed.

Crime against Women: कपूरथला चौराहे पर शोहदे ने लड़की को पीटा, देर रात हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Mon, 30 May 2022 12:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 May 2022 12:09 PM IST
सार

कपूरथला चौराहे पर एक युवक ने युवती को पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में केस दर्ज कर युवक की गाड़ी सीज कर दी गई है।

विज्ञापन
A man beats a girl on kapoorthala chauraha in Lucknow, case filed.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगंज के कपूरथला चौराहे पर शनिवार देर रात अचानक हंगामा होने लगा। वहां एक युवती, युवक को पकड़कर चीख रही थी। फिर अचानक युवक ने युवती को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और वीडियो बनाने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अलीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहां से दोनों को थाने लेकर गई जहां युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गाड़ी सीज कर दी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, विकास नगर में रहने वाली एमबीए की छात्रा का आरोप है कि गोमती नगर में रहने वाला रवि उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। हालांकि दोनों पहले से परिचित थे। दोनों एक ही कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं। युवती का आरोप है कि वह आए दिन उसका पीछा करता था और परेशान करता था।
विज्ञापन


शनिवार को भी छात्रा अपनी दोस्त के साथ घर लौट रही थी तभी आरोपी रवि ने उसे कपूरथला चौराहे पर रोक लिया। दोनों की बीच कहासुनी हुई और आरोपी उसे पीटने लगा।

आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गाड़ी को सीज कर दिया गया। दोनों पहले से परिचित थे और आपसी विवाद के चलते बीच चौराहे पर हंगामा करने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed