पानी नहीं दिया तो पति ने पत्नी का हाथ काट डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के कृष्णानगर में अलीनगर सुनहरा की रुस्तम विहार कॉलोनी में शुक्रवार को सनकी अधेड़ जमीर कुरैशी (58) ने पत्नी नजमा खातून, बेटी सबा आरफा (16) और बहू नगमा (25) पर चापड़ से वार कर तीनों को लहूलुहान कर दिया।
वजह सिर्फ यह थी कि जमीर पानी मांग रहा था और किसी ने सुना नहीं। गंभीर हालत में तीनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से जमीर फरार है। पुलिस को मौके पर खून से सना चापड़ मिला है।
पुलिस ने बताया कि मीट का कारोबार करने वाले जमीर के घर पर अलीगंज निवासी उसकी बड़ी बेटी शबनम की बेटियां सिमरन और सबा आई थीं। दोनों नगमा की दो साल की बेटी आफिया के साथ खेल रही थीं। नजमा, नगमा और सबा भी तीनों के खेल में शामिल हो गईं। इसी बीच जमीर ने पानी मांगा।
बच्चों के खेल में तीनों इतनी मशगूल थीं कि जमीर की तरफ ध्यान नहीं दिया। इससे जमीर भड़क उठा और चापड़ लेकर पत्नी पर हमला कर दिया।
बेटी व बहू भी बुरी तरह हुईं घायल
चापड़ के वार से नजमा का बायां हाथ पंजे से कटकर अलग हो गया। बेटी और बहू ने नजमा को बचाने की कोशिश की तो जमीर ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। दोनों के हाथ-पैरों पर कई घाव आए हैं। तीनों को खून से लथपथ छोड़कर जमीर भाग गया।
सूचना पाकर एएसपी पूर्वी रोहित मिश्रा कृष्णानगर पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे और तीनों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। एएसपी पूर्वी ने बताया कि जमीर की तलाश की जा रही है।
जमीर के स्वभाव से परिवार-पड़ोसी रहे हैं परेशान
जमीर स्वभाव से सनकी है। परिवार के लोग उसकी सनक से परेशान रहते हैं। जमीर के बेटे अशरफ ने बताया कि पिता किसी की सुनते नहीं हैं।
कुछ समझाने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। उनकी सनक के चलते मोहल्ले के लोगों से भी अक्सर झगड़ा होता रहता है।