{"_id":"601922348ebc3effef48f932","slug":"a-man-arrested-for-using-pm-modi-s-brother-pic-in-his-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: प्रधानमंत्री मोदी के भाई का पोस्टर लगी एसयूवी को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: प्रधानमंत्री मोदी के भाई का पोस्टर लगी एसयूवी को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी
Tue, 02 Feb 2021 03:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Feb 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर शहर के विकास भवन परिसर से पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई की पोस्टर लगी एक एसयूवी को पकड़ लिया। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विकास भवन में खड़ी एसयूवी के पीछे शीशे पर एक पोस्टर चस्पा था। उस पर लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुज प्रह्लाद मोदी के कुशभवनपुर प्रथम आगमन पर हार्दिक अभिनंदन।
विज्ञापन
पोस्टर में यह भी लिखा था कि चार फरवरी, 11 बजे माधवपुर गुप्तारगंज में प्रह्लाद मोदी आएंगे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उस पर सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया गया है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन