{"_id":"62dced7c6cef427e44532502","slug":"a-man-arrested-for-misbehave-with-air-hostess","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amausi airport: श्रीनगर जा रही फ्लाइट में एयर होस्टेस से अभद्रता, यात्री को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amausi airport: श्रीनगर जा रही फ्लाइट में एयर होस्टेस से अभद्रता, यात्री को किया गिरफ्तार
Sun, 24 Jul 2022 01:47 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:47 PM IST
सार
एयर होस्टेस से अभद्रता करने पर एक यात्री को विमान में घुसकर गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमौसी एयरपोर्ट से शनिवार को श्रीनगर जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने एयर होस्टेस से अभद्रता की। इसके बाद अमृतसर में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सुबह 6:15 बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6075 में कानपुर निवासी मो. दानिश भी था। उसकी एयर होस्टेस से मामूली कहासुनी हुई। इस पर वह अभद्रता करने लगा। एयर होस्टेस ने इसकी सूचना तुरंत फ्लाइट के कैप्टन को दी।
विज्ञापन
इसके बाद कैप्टन ने यह जानकारी अमृतसर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। यहां विमान के उतरने से पहले ही एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी रनवे के पास तैनात कर दिए गए। जैसे ही विमान उतरा और सीढ़ियां लगीं, सुरक्षाकर्मियों ने अंदर घुसकर दानिश को दबोच लिया और पुलिस चौकी ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद एयर होस्टेस की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उस गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में निजी मुचलके पर उसे जमानत दे दी गई।