फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a leader wrangled with traffic police

गंज में गाजियाबाद के सभासद की दबंगई तो देखिए

Thu, 05 Sep 2013 08:25 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 05 Sep 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
a leader wrangled with traffic police

हजरतगंज इलाके में बुधवार को सड़क पर खड़ी अपनी गाड़ी उठाए जाने

विज्ञापन
पर सभासद भड़क उठा।

खुद को एक मंत्री का करीबी बताते हुए यातायात सिपाहियों से भिड़ गया। बावजूद इसके बात न बनने पर करीब एक घंटे तक सड़क पर बवाल करता रहा।

आखिरकार नगर आयुक्त के हस्तक्षेप पर गाड़ी को बिना जुर्माना वसूले छोड़ दिया गया।


यातायात पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गाजियाबाद का एक सभासद अपने चार साथियों के साथ लखनऊ आया था। दोपहर करीब तीन बजे अपनी एसयूपी को कॉफी हाउस के बाहर सड़क पर ही खड़ाकर कॉफी पीने चला गया।

बेहद व्यस्त सड़क पर खड़ी गाड़ी के चलते जाम लगने लगा। इस पर ट्रैफिक सिपाहियों ने क्रेन की मदद से गाड़ी उठा ली। थोड़ी देर बाद पहुंचा सभासद गाड़ी गायब देख सन्नाटे में आ गया।

आसपास के लोगों से पता चला कि गाड़ी ट्रैफिक सिपाही उठा ले गए हैं। इस पर सभासद महोदय सीधे सिपाहियों के पास पहुंचे और बिना जुर्माना भरे गाड़ी ले जाने पर अड़ गए।

इस दौरान खुद को एक मंत्री का करीबी बताते हुए रौब गांठने की भी कोशिश की। बात न बनने पर नगर आयुक्त को फोन किया और उनके हस्तक्षेप से गाड़ी छुड़ा ले गया।

यही नहीं गाड़ी फिर सड़क पर खड़ी कर दी, जिसे क्रेन से दोबारा उठाया गया। लेकिन पहुंच दिखाते हुए सभासद एक बार फिर से बिना जुर्माना भरे गाड़ी लेकर चलता बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed