फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lady takes money from lawyer for jobs.

'लेडी नटवर लाल' ने वकील को लगाया चूना

Sun, 24 Aug 2014 11:11 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Aug 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
A lady takes money from lawyer for jobs.

बसपा सरकार के पूर्व मंत्री को खुद का रिश्तेदार बताकर एक महिला ने हाईकोर्ट के वकील से आठ लाख रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन


सीतापुर की रहने वाली महिला कविता पाल ने वास्तुखंड गोमतीनगर निवासी वकील राकेश कुमार शुक्ला को रेलवे में टीटीई बनाने का झांसा देकर रकम हड़पी और राकेश को एक नियुक्ति पत्र भी थमा दिया।

कई महीने बाद नौकरी नहीं मिलने और नियुक्ति पत्र फर्जी होने का पता चलने पर राकेश ने कविता से रकम लौटाने को कहा तो वह धमकाने लगी।

इस पर राकेश ने महिला के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रेलवे विभाग में कही थी से‌टिंग होने की बात

A lady takes money from lawyer for jobs.

राकेश ने बताया कि कविता से उनकी मुलाकात करीब तीन साल पहले हुई थी। कविता ने स्वयं को बसपा सरकार के पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए रेल विभाग में अच्छी सेटिंग होने की बात कही।

उसने राकेश को रेलवे का शासकीय अधिवक्ता बनवाने का झांसा दिया, लेकिन इसके लिए कम से कम पांच साल की प्रैक्टिस होनी चाहिए थी, जबकि राकेश ने हाल ही में प्रैक्टिस शुरू की थी।

इस पर कविता ने राकेश को टीटीई की नौकरी दिलाने की पेशकश की और रुपये वसूलने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने को ‌दिए पैसे

A lady takes money from lawyer for jobs.

राकेश का कहना है कि कविता ने उसे कोलकाता से जारी रेलवे विभाग का एक नियुक्ति पत्र भी दिया। राकेश ने डीआरएम लखनऊ के ऑफिस जाकर नियुक्ति पत्र की जांच कराई तो वहां के लोगों ने इसे असली बताया।

बकौल राकेश, नियुक्ति पत्र सही बताए जाने के बाद उसने अपनी भतीजी और अन्य परिचितों को भी नौकरी दिलाने के लिए कविता को रुपये दिए।

कई महीने बीतने के बाद भी राकेश को नौकरी नहीं मिली। बाद में उन्हें नियुक्त पत्र भी फर्जी होने का पता चला। इस पर उन्होंने कविता से रुपये लौटाने को कहा तो वह गाली-गलौज और धमकी देने लगी।

विज्ञापन

वकील से मांगा गया ब्यौरा

A lady takes money from lawyer for jobs.

राकेश ने बताया कि कविता उसे बातचीत के लिए हजरतगंज इलाके में बुलाती थी। यहीं पर उसने कविता को रुपये भी दिए थे। बीते दिनों पीड़ित अधिवक्ता ने हजरतगंज कोतवाली में शिकायत की।

इसके बाद बृहस्पतिवार को कविता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। सीओ हजरतगंज राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता ने जो रुपये दिए हैं, उनका ब्यौरा मंगाया गया है।

नियुक्ति पत्र की भी कॉपी मंगाई गई है। उन्होंने कहा कि कविता के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed