{"_id":"4df3ec9abd466a6e9fb11a29a4ac17a7","slug":"a-kanpur-resident-man-suicide-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मिटाए सबूत फिर लगा ली फांसी!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले मिटाए सबूत फिर लगा ली फांसी!
हेमंत पाण्डेय/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Dec 2014 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के नाका के एक होटल में मकैनिकल इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह कमरे से दुर्गंध आने पर होटल कर्मचारियों को इसकी भनक लगी। सूचना पर पुलिस की मौजूदगी को रूम का ताला तोड़ा गया।
विज्ञापन
खुदकुशी करने से पहले उसने अपने मोबाइल की कॉल डिटेल डिलीट कर दी थीं। सुसाइड नोट न मिलने से मौत का रहस्य गहरा गया है।
पुलिस जांच में जुटी है और परिवारवाले उसे डिप्रेशन का शिकार बता रहे हैं। पुणे की एक निजी कंपनी में मकैनिकल इंजीनियर युवक ने दो माह पहले ही नौकरी छोड़ी थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नाका विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि कानपुर के किदवईनगर स्थित न्यू ब्लॉक निरालानगर निवासी बब्बू द्विवेदी का बेटा पीयूष (28) पुणे की एक निजी कंपनी में मकैनिकल इंजीनियर था। दो माह पहले ही वह नौकरी छोड़ अपने घर लौट आया था।
विज्ञापन
मंगलवार को उसने घरवालों को बताया कि मुंबई की एक निजी कंपनी से उसको जॉब का ऑफर मिला है। इस सिलसिले में मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था।