फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A head master beats a teacher in sultanpur.

बच्चों के सामने क्लास में हेडमास्टर ने शिक्षिका को बुरी तरह पीटा

Mon, 05 Sep 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Mon, 05 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
 A head master beats a teacher in sultanpur.
Demo Pic

अब तक स्कूल में बच्चों की पिटाई के मामले सुनते और देखते रहे होंगे लेकिन कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मालापुर प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर के शिक्षिका को लाठी-डंडे से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


शिक्षिका अपने पति के साथ जैसे ही स्कूल पहुंची, हेडमास्टर अपने बहन और बहनोई के साथ उस पर हमला बोल दिया।

मारपीट से बच्चे सहम गए और दूसरे कक्ष में जाकर दुबक गए। पीड़ित शिक्षिका ने हेडमास्टर पर बदनीयती का आरोप लगाया है।

मालापुर प्राथमिक विद्यालय में दयाशंकर मौर्य हेडमास्टर हैं। यहीं पर उनकी बहन सुमित्रा मौर्य सहायक अध्यापक हैं। स्कूल की सहायक अध्यापक शनिवार सुबह पौने आठ बजे पति के साथ विद्यालय पहुंची तो हेडमास्टर दयाशंकर मौर्य, सहायक अध्यापिका सुमित्रा और उसका पति उमेश शिक्षिका पर टूट पड़े।

विज्ञापन

पति को भी लाठी-डंडे से पीटा

 A head master beats a teacher in sultanpur.
जांच करने पहुंची एबीएसए सुधीर कुमार ‌‌सिंह - फोटो : amar ujala

शिक्षिका की चीख-पुकार सुनकर विद्यालय के बाहर बाइक लेकर खड़ा पति अंदर पहुंचा और पत्नी को बचाने लगा। इस बीच हेडमास्टर, सुमित्रा व उमेश ने उसको भी लाठी-डंडे से पीटा। मारपीट में शिक्षिका और उसके पति को चोटें आईं हैं।

पीड़ित शिक्षिका ने मामले की सूचना एबीएसए सुधीर कुमार सिंह को देने के साथ कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। एबीएसए सुधीर कुमार सिंह ने सभी के बयान दर्ज किए हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़ित शिक्षिका ने हेडमास्टर पर बदनीयती व हमला करने का आरोप लगाया है। हेडमास्टर दयाशंकर मौर्य ने कहा कि छेड़खानी का आरोप निराधार है। उधर, प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed