{"_id":"b29ff5d5d58eaf929d09a50b9a9174a7","slug":"a-girl-write-sucide-note-in-up-hindi-news-rm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकतों से त्रस्त बीटेक छात्रा सुसाइट नोट लिख लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील हरकतों से त्रस्त बीटेक छात्रा सुसाइट नोट लिख लापता
Updated Mon, 25 May 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदनगर में शोहदे बदमिजाजी से आहत होकर बीटेक छात्रा सुसाइड नोट लिखकर रविवार सुबह घर से लापता हो गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज करने की बात कहकर परिजनों को टरकाया पर शाम तक छात्रा का पता नहीं चलने पर शोहदे को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शोहदे पर छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है। वहीं छात्रा के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने यह कदम शनिवार रात उठाया होता तो बेटी कहीं नहीं जाती।
विज्ञापन
दबौली में रहने वाली एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे और एक बेटी है। बेटे काम-धंधा करते हैं और बेटी बीटेक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही है। छात्रा की मां ने बताया कि बर्रा सात में उनके दूर के रिश्तेदार का बेटा वीरू रहता है, जो बेटी को आए दिन परेशान करता है।
विज्ञापन
कॉलेज आने-जाने के दौरान पीछा करने से लेकर फोन करके उल्टी-सीधी बाते करता है। छात्रा के भाइयों ने वीरू की शिकायत उसके घर पर की तो वह दोनों बेटों को जान से मारने और बिटिया को उठा ले जाने की धमकी देने लगा।
छोड़ दी थी पढ़ाई
धमकी से सहमी छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी पर शोहदा घर के आस-पास चक्कर लगाता रहा। छात्रा के भाइयों ने शनिवार को इसका विरोध किया तो वीरू ने अपने साथियों के साथ घर पर हमला बोल दिया। दोनो भाइयों को बुरी तरह पीटा। मां और बहन बचाने दौड़ी तो उन्हें भी मारा।
पीड़ित परिजनों ने गोविंद नगर थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिटाई से आहत छात्रा रविवार सुबह सुसाइड नोट लिखकर घर से कहीं चली गई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की और बिटिया को कुछ होने पर पुलिस को जिम्मेदार ठहराने की बात कही तो पुलिस हरकत में आई।
शनिवार रात छात्रा की मां अपने बेटों और क्षेत्रीय पार्षद जेपी पाल के साथ रतनलाल नगर चौकी पहुंची और चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह को आपबीती बताते हुए शोहदे के खिलाफ तहरीर दी। चौकी इंचार्ज ने फोन पर शोहदे ने धमकाते हुए कहा कि ज्यादा नेतागीरी मत दिखाओ।
मेरा पूरा खानदान पुलिस में है। इसके बाद पार्षद जेपी पाल ने फोन किया तो उन्हें भी धमकाया। छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी की बहन और बहनोई दरोगा हैं। मौजूदा समय में नोएडा में डीआईजी कार्यालय से संबद्ध हैं।
सुसाइड नोट के अंश
मैं ये नहीं चाहती कि मेरी वजह से मेरे भाइयों की लाइफ बर्बाद हो। वीरू डेली मेरे भाइयों को फोन करके जान से मारने, उठाने की धमकी देता है। मेरी लाइफ बर्बाद हो गई, इसलिए मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से मेरे भाइयों की जान जाए।
जब मैं ही नहीं रहूंगी तो उनके पास फोन आएंगे नहीं। इसलिए मैं खुदकुशी करने जा रही हूं। मम्मी अब तुम लोग हमेशा खुश रहना, भाइयों से भी बोल देना कि अब उन्हें मेरी वजह से बेइज्जती महसूस नहीं करनी पड़ेगी।’