{"_id":"5b41b6884f1c1bbc248b52f2","slug":"a-girl-raped-and-brutally-murdered-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूंचकर बच्ची की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायबरेली में दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूंचकर बच्ची की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक बालिका की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। परिवारीजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर, खबर पाकर एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
लालगंज के एक गांव निवासी बालिका (12) अपने नाना के यहां रहती थी। जबकि उसके परिवार समेत पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। बताते हैं कि शुक्रवार शाम उसके घर की बकरियां खेत से नहीं लौटीं थी। इस पर नाना ने उसे बकरियों को खोजने भेज दिया। कुछ देर बाद बकरी तो घर आ गईं लेकिन वह नहीं लौटी।
विज्ञापन
काफी देर बीतने के बाद भी जब वह नहीं आई तो ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह फिर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच गांव के बाहर एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। खबर पाकर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए और बच्ची की शिनाख्त की।
विज्ञापन
बताते हैं कि शव के पास ही खून से सना हुआ एक पत्थर पड़ा था जिससे प्रतीत हो रहा था कि चेहरे को बुरी तरह पत्थर से कूंचा गया है। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे, जिसके आधार पर परिवारीजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। ग्रामीणों ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए बच्ची का चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया गया था।