फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl killed in Unnao in UP.

चरम पर गुंडई, गायब किशोरी की लाश मिली!

Sun, 25 Jan 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मियांगंज (उन्नाव)
ब्यूरो/अमर उजाला, मियांगंज (उन्नाव) Updated Sun, 25 Jan 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
A girl killed in Unnao in UP.

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले युवक ने किशोरी का गला रेतकर हत्या कर दी। किशोरी का खून से लथपथ शव सरसों के खेत में मिला।

विज्ञापन


वह शनिवार तड़के शौच के लिए निकली थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आसीवन थाना क्षेत्र के गौरिया कला गांव निवासी अनिल कुमार सैनी की 16 वर्षीय बेटी पूजा सैनी शनिवार सुबह करीब छह बजे शौच के लिए गई थी।

काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर सरसों के  खेत में खून से लथपथ उसका शव मिला। यह सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

अक्सर करता था छेड़छाड़

A girl killed in Unnao in UP.

ग्राम प्रधान छुन्नू सिंह ने आसीवन थानाध्यक्ष केके यादव को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो किशोरी की हत्या किसी तेज धारदार हथियार से वार करके किया जाना पाया गया।

मृतका के पिता ने गांव के छत्रपाल कुरील पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि छत्रपाल उसकी बेटी से अक्सर छेड़छाड़ करता था। कई बार विरोध भी किया मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

उसने आशंका जताई कि शौच के लिए गई पूजा से छत्रपाल ने फिर छेड़छाड़ की जिसका विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

मौके पर पहुंचे हसनगंज सीओ माजिद अब्सार ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed