फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl kidnapped and raped in faizabad.

तीन युवकों ने युवती का अपहरण कर कॉलेज में किया गैंगरेप

Wed, 22 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
 A girl kidnapped and raped in faizabad.

हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में तीन युवकों ने एक युवती से सामूहिक दुराचार किया। पीड़ित युवती के भाई ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती 19 जून की शाम खेत जा रही थी। तभी बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और युवती का अपहरण कर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में ले गए।
विज्ञापन


वहां तीनों युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया। देर रात तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की।

अपहरणकर्ताओं ने लोगों पर कर दिया हमला

 A girl kidnapped and raped in faizabad.

मध्य रात्रि पुत्री को तलाश करते ग्रामीणों के साथ परिवारीजन जब कॉलेज परिसर में पहुंचे तो अपहरणकर्ताओं ने लोगों पर हमला कर दिया।

इसी बीच रजनीश यादव निवासी खजुरहट, कोतवाली बीकापुर ग्रामीणों के हाथ लग गया। उससे कड़ाई से जब ग्रामीणों ने पूछताछ की तब उसने युवती की मौजूदगी की बात कबूली।

रजनीश के अन्य साथी भाग निकले। युवती की ओर जब ग्रामीणों और परिवारीजनों का ध्यान गया तो मौका पाकर रजनीश भी भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed