{"_id":"58d2d7614f1c1b996e1a29ac","slug":"a-girl-child-murdered-in-pisawan-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची का गला घोंट कर घर के बाहर फेंक दी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची का गला घोंट कर घर के बाहर फेंक दी लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic
सीतापुर के पिसावां के रमुवापुर गांव में मंगलवार शाम एक मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव घर के सामने पड़ा मिला।
विज्ञापन
वहीं, मामले में बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस दोनों को तलाश रही है। उधर, खबर पाकर एएसपी, सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
पिसावां के रमुवापुर गांव निवासी अपर्णा (3) पुत्री धर्मेंद्र कुमार मंगलवार शाम करीब छह बजे अपनी बड़ी बहन हिशांती (7) के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वह अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद मां शीतला ने बड़ी बेटी हिशांती से अपर्णा के बारे में पूछा तो उसने बताया कि गांव निवासी प्रदीप उर्फ पंकज उसे गोदी में उठाकर कहीं ले गया है।
विज्ञापन