इज्जत बचाने के लिए बेटी का गला दबा नदी में फेंका!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रामकोला में बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात एक किशोरी का गला दबाकर नदी में फेंक दिया गया। हालांकि वहां पानी कम होने की वजह से किशोरी डूबने से बच गई और गांव की महिलाओं से आपबीती बताई।
मामले में किशोरी के पिता समेत चार लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध था, जिससे उसके पिता खफा थे।
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि उसके पिता और उनके एक साथी बाइक पर बैठाकर रात में नदी के किनारे लाए। साथ में दूसरी बाइक भी रही, जिस पर दो लोग सवार थे।
किशोरी का कहना है कि चारों लोग जब उसे जबरदस्ती नदी की तरफ ले जाने लगे तो उसने विरोध किया और दांत से काटने का प्रयास भी किया।
...इस तरह खुद को बचाने में कामयाब रही युवती
इसके बाद पिता समेत अन्य लोगों ने पहले उसका गला दबाया और फिर नदी में फेंक दिया। वह चिल्लाने लगी तो सभी लोग वहां से भाग गए। पानी कम होने की वजह से वह डूबने से बच गई और बाहर निकल कर गांव में आई।
इसी बीच गांव के कई लोग आ गए और मामला समझने के बाद उसे एक व्यक्ति के घर में शरण दे दिया। शुक्रवार को सुबह गांववालों ने सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर थाने आई।
इस संबंध में एसओ पीके तिवारी का कहना है कि किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी पिता समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही महिला पुलिस की अभिरक्षा में उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।