{"_id":"625a5fd06748404c302b6072","slug":"a-farmer-murdered-in-rudauli-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: खेत की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अयोध्या: खेत की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या
Sat, 16 Apr 2022 11:48 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:48 AM IST
सार
अयोध्या जिले के रुदौली में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वह हत्या के मामले में पैरवी कर रहा था। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में खेत में रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव झोपड़ी से 100 मीटर दूर पगडंडी पर पड़ा मिला है।
विज्ञापन
सुबह पत्नी के खेत पर पहुंचने के बाद वारदात की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली रुदौली के ग्राम बहरास में बीती रात चेतन लाल पुत्र मोहनलाल (54) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। कोतवाली रूदौली पुलिस ने संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
चेतन लाल 20 वर्ष पहले पारवारिक विवाद के चलते पिता की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या के मामले की पैरवी कर रहा था। पुलिस इनके पिता की हत्या में शामिल अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वह गांव से बाहर खेत में लेटा था। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन