फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A farmer has been killed in Lucknow.

किसान को दर्दनाक मौत देकर लिया मुकदमा हारने का बदला

Fri, 31 Jul 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Jul 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
A farmer has been killed in Lucknow.

माल के मनभौना गांव में जमीन का मुकदमा हारने से गुस्साए दबंगों ने किसान शिवमंगल यादव (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शिवमंगल का गांव के ही ज्ञान सिंह से खेत की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था। हाल ही में कोर्ट ने शिवमंगल के पक्ष में फैसला सुना दिया।

विज्ञापन


इससे गुस्साया ज्ञान सिंह उसे रास्ते से हटाने का मौका ढूंढ रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शिवमंगल अपने घर से निकलकर खेत की जुताई करने जा रहा था तभी ज्ञान सिंह व पांच-छह बदमाशों ने उसे घेरकर लाठी-डंडे और भाला व बांके से हमला कर दिया।
विज्ञापन


शिवमंगल जान बचाने के लिए अपने घर की तरफ भागा। हमलावर भी पीछे-पीछे आ गए और उसे घर से खींचकर पिटाई शुरू कर दी। शिवमंगल की पत्नी पिंकी और परिवार के सदस्य संजय, नेकराम, रामनरेश व वीरेंद्र उसे बचाने आए तो दबंगों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। तब तक ज्ञान और उसके साथी शिवमंगल को बुरी तरह से पीटकर लहूलुहान कर चुके थे। गांव के लोगों को धमकाते हुए सभी हमलावर चले गए।

इसी बीच किसी ग्रामीण ने मॉडर्न कंट्रोलरूम को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ सभी लोगों को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां उपचार के दौरान शिवमंगल ने दम तोड़ दिया। पिंकी और अन्य परिवारीजनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खूनखराबा देखकर सहमे बच्चे काफी देर तक दुबके रहे

A farmer has been killed in Lucknow.

ज्ञान सिंह को बेरहमी से पिटाई करते देख शिवमंगल के बच्चे सहम गए। बेटी नीतू, केतकी, शशि और बेटा सुमित व अमित घर में दुबक गए।

हमलावरों के भागने के काफी देर बाद भी बच्चों की बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हुई। सभी घायलों को अस्पताल भेजने के बाद जब आस-पड़ोस के लोगों ने बच्चों की तलाश की तो उन्हें कमरे में सहमा हुआ पाया।

अक्सर होती थी कहासुनी, पहली बार हुआ झगड़ा

शिवमंगल और ज्ञान सिंह के बीच खेत पर कब्जे को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। ज्ञान सिंह ने दबंगई से शिवमंगल का खेत हथिया लिया था। कोर्ट से जीतने के बाद ज्ञान सिंह खेत जोतने पहुंचा तो दोनों में झगड़ा हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पुलिस से शिकायत भी हुई। पुलिस हर बार गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्ष में समझौता करा देती थी। किसी ने यह नहीं सोचा था कि जमीन का झगड़ा इस गंभीर मोड़ पर पहुंच जाएगा।

पुलिस को तहरीर का इंतजार, घर छोड़कर भागे आरोपी

एसओ संजय कुमार ने बताया कि हमले के आरोपी ज्ञान सिंह और उसके साथी घर छोड़कर भाग गए हैं। हालांकि, देर रात तक इस संबंध में मृतक के परिवारीजनों की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई थी। एसओ ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed