फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A doctor beats his former beloved for having affair with other.

सिपाही के साथ महबूबा को देख भड़का डॉक्टर, दोनों को पीटा

Wed, 02 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
A doctor beats his former beloved for having affair with other.

लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में क्रिश्चियन कॉलेज के पास पूर्व गर्लफ्रेंड को बाइक सवार सिपाही संग घूमते देख बीयूएमएस डॉक्टर सरताज आलम भड़क गया।

विज्ञापन


इसके बाद अपने साथियों को बुलाकर युवती को पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर सिपाही संग भी मारपीट की। युवती ने डॉक्टर के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जानमाल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर वजीरगंज के मुताबिक, परिवारवालों से अलग होकर वजीरगंज कोतवाली के पास एक गर्ल्स हॉस्टल में रह रही युवती ने आरोप लगाया है कि ट्रांसगोमती क्षेत्र के एक थाने में तैनात सिपाही अरुण सिंह संग सोमवार रात में बाइक से रेस्टोरेंट जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिश्चियन कॉलेज के पास बीयूएमएस डॉक्टर सरताज आलम ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध पर अपने साथियों संग मिलकर उसके दोस्त अरुण सिंह को पीटा। उसके संग भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।

शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

A doctor beats his former beloved for having affair with other.

इंस्पेक्टर वजीरगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि युवती ने डॉक्टर पर यौनशोषण का भी आरोप लगाया है। वह पांच वर्ष पहले डॉक्टर सरताज के संपर्क में आई थी।

इसके बाद उसका प्रेम प्रसंग हो गया और शादी का झांसा लेकर सरताज यौन शोषण करने लगा। मछली मोहाल में डॉक्टर सरताज लिमरा नाम से क्लीनिक भी खोल रखा है।

जहां पर कई बार उससे दुष्कर्म भी किया। इसके बाद वह उसे धमकियां देने लगा और जान से मारने की बात कहता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed