फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a dead body of a girl found in sarojininagar in Lucknow.

लखनऊ: सरोजनीनगर इलाके में युवती का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

Sun, 13 Jun 2021 06:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Jun 2021 06:20 PM IST
सार

लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस व फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
a dead body of a girl found in sarojininagar in Lucknow.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरोजनीनगर के स्कूटर्स इंडिया चौराहे से पिपरसंड रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड पर स्थित गहरू जंगल में रविवार सुबह एक युवती का शव पड़ा मिला। शव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया। युवती की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। उसके एक हाथ की नस भी कटी थी। वारदात के पहले उसकेसाथ दुष्कर्म भी करने के साक्ष्य भी मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके से शराब व पानी की बोतलें, सिगरेट व पान मसाला के पैकेट के अलावा दो प्लास्टिक के ग्लास, रस्सी, जूटे  मिले हैं। युवती की शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो सकी थी। पुलिस ने पिपरसंड के ग्राम प्रधान राम नरेश पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सरोजनीनगर के स्कूटर्स इंडिया चौराहे से पिपरसंड रेलवे स्टेशन रोड पर नवोदय विद्यालय है। उसके सामने गहरू जंगल है। रविवार सुबह जंगल में एक 18-20 साल की युवती का शव पड़ा मिला। शव औंधे मुंह पड़ा था। युवती के शरीर पर नीले रंग की टी-शर्ट व काले रंग की जींस थी। पुलिस ने युवती शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वारदात स्थल पर एक निजी विद्यालय की जमीन की रखवाली करने वाले मलिहाबाद निवासी सुनील सिंह ने पुलिस को शव पड़े होेने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके की छानबीन शुरू की। इस दौरान शव से कुछ दूरी पर युवती के जूते, शराब व पानी की बोलतें, एक रस्सी, सिगरेट व पान मसाला पड़ा मिला। शव से कुछ दूरी पर जमीन निशान मिले। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की हत्यारों से संघर्ष भी हुए थे। युवती पीठ, गला, हाथ व पेट पर चाकूओं से वार किया गया था। दोनों हाथ की नस भी काट दी गई थी। गले में ही दुपट्टा कसने का निशान भी मिला।
विज्ञापन


कुछ दूर जाने के बाद रूक गया खोजी कुत्ता
गहरू जंगल में युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सरोजनीनगर महेंद कुमार सिंह पहुंचे। वहीं डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा, एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा व एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा में फोरेंसिक व डाग स्क्वायड की टीम को बुलाया। युवती के शव के पास पहुंचने के बाद खोजी कुत्ता गहरू से पिपरसंड रोड पर आने के बाद रूक गया। आशंका जताई जा रही है। हत्यारे यहां वाहन से रहे होंगे। वारदात को अंजाम देकर गहरू-पिपरसंड रोड तक पैदल आने के बाद  वाहन से ही निकल गये।  पुलिस आसपास केइलाकों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना बनाकर की गई हत्या
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी वारदात स्थल का मुआइना करने के बाद आपस में चर्चा करते हुए दिखे कि हत्या को योजनाबद्घ तरीके से अंजाम दिया गया है। युवती के शरीर पर चाकू से कई वार किये गये। मौके से पर मिली रस्सी, शराब की बोतलें व अन्य सामान इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं। हत्यारे युवती से परिचित थे। वहां तक हत्या करने की योजना बनाकर ही लाया गया। मौके पर पहुंचने के बाद युवती के साथ बैठककर शराब पी गई। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिर उस पर चाकूओं से वार किया। फिर गला कसकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस रोड पर आए दिन छिनैती व लूटपाट की वारदात होती रहती हैं। इसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने गश्त नहीं बढ़ाई। मुख्य मार्ग से महज 50 मीटर की दूरी पर हुए इस वारदात से पुलिस की गश्त करने के दावे की पोल खुल रही है।

युवती व हत्यारों के बीच हुआ था संघर्ष
युवती का शव जहां मिला था। वहीं से चंद कदमों की दूरी पर शराब, पानी की बोतलें, जूते, युवती के हेयरबैंड पड़े मिले। वहीं पास में जमीन की घास व मिट्टी के नमूने भी पुलिस ने साक्ष्य के रूप में लिये। पुलिस के मुताबिक आशंका जाहिर की जा रही है कि युवती से हत्यारों के बीच यहां संघर्ष हुआ है। जिसके कारण मिट़्टी व घास में घिसटने के  निशान भी है। पुलिस के मुताबिक यह भी संभावना है कि युवती की हत्या यहां करने के बाद उसे घसीटकर ले जाते समय यह निशान बने हों। पुलिस हर पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।


खुलासे के लिए लगाई गई चार टीमें
युवती की हत्या की जानकारी होने पर मौके पर डीसीपी, एडीसीपी सहित कई अधिकारी पहुंचे। डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के मुताबिक वारदात के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। सरोजनीनगर थाने की पुलिस के सहयोग केलिए सर्विलांस, क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी है। पुलिस अधिकारी का दावा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed