फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A daughter murdered her father along with her lover in Ayodhya.

अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पिता को बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला

Sun, 21 Mar 2021 06:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Mar 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
A daughter murdered her father along with her lover in Ayodhya.
वारदात के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के गांव चक मजरे सरेठा में शादी से मना करने पर बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। बेटी ने कबूला है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बकरी को बांधने वाली रस्सी से अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


पटरंगा थाना क्षेत्र के चक मजरे सरैठा गांव निवासी दरबारी लाल रावत (45) पुत्र श्याम लाल रावत शनिवार शाम को अपनी पत्नी सुनीता देवी व लड़की रंजू के साथ भोजन करने के बाद घर के सामने रखे छप्पर के नीचे चारपाई पर सो गया था। उसके बगल में उसकी पत्नी व लड़की भी दूसरी चारपाई पर सो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात लगभग 11 बजे लड़की ने अपनी मां को घर के अंदर सोने के लिए भेज दिया। रविवार सुबह चार बजे जब पति को जगाने के लिए उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन दरबारी लाल नहीं उठा। इस पर पत्नी से उनको हिलाया तो देखा कि वो मृत पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव व पटरंगा थाना प्रभारी राम किशन राणा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की गर्दन पर रस्सी के निशान तथा पीछे जख्म भी था। उसके कान, नाक व मुंह से खून निकल रहा था।

पूछताछ में टूट गई और हत्या की बात कबूल ली

सीओ ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को उसकी छोटी बेटी पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई तो वह टूट गई और हत्या की बात कबूल ली। मृतक की लड़की रंजू ने बताया कि पिता ने मेरी शादी एक जगह तय कर दी थी, लेकिन मुझे रिश्ता पसंद नहीं था। मना करने पर मुझे घर से निकाल देने की धमकी दी। इससे नाराज होकर मैंने गांव निवासी प्रेमी रवि लोधी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची।

शनिवार रात प्रेमी के साथ मिलकर पिता की बकरी बांधने वाली रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर कीचड़ से सने पैर आदि के निशान मिले है, फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि 04 मार्च 2007 में सरैठा गांव व चक के बीच में कोटेदारी को लेकर दो पक्षों में गोली चली थी। जिसमें दरबारी लाल के भाई चेतराम पुत्र श्याम लाल की मौत हो गई थी। वह उस हत्याकांड में मुख्य गवाह था। उसके एक पुत्र व चार पुत्रियां है। जिनमें से तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed