फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A boy's and a girl's deadbody found hanging from a tree in barabanki.

पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटके मिले अलग समुदाय के युवक-युवती के शव, इलाके में तनाव

Mon, 25 Sep 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Sep 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
A boy's and a girl's deadbody found hanging from a tree in barabanki.
मामले में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

बाराबंकी के सतरिख क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक-युवती का शव गांव के बाहर एक ही दुपट्टे में पेड़ पर लटका मिला। थोड़ी ही देर में यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक-युवती के दो अलग-अलग समुदायों के होने के चलते इलाके में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अनिल कुमार सिंह और एएसपी ने मौके का जायजा लिया और दोनों शवों के अंतिम संस्कार तक गांव में चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के तमरसेपुर गांव के अमित कुमार (22) व शेहर बानो (19)  के शव सोमवार सुबह गांव के बाहर लगे रामशंकर के खेत में लगे बड़हल के पेड़ में फांसी के फंदे से लटकते मिले है। सुबह के समय खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब युवक व युवती के शव लटकते देखे तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में सतरिख, कोठी व जैदपुर थाने की पुलिस को तैनात किया गया है। हालांकि गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जिस पेड़ से युवक व युवती के शव मिले वहां दोनों के चप्पल और नारियल की एक टूटी रस्सी भी मिली है। एएसपी शशीकांत तिवारी ने बताया कि लगता है कि पहले दोनों ने इसी रस्सी से गला कस कर जान देने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूट जाने से दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी है।

नवंबर में होना था युवती का विवाह

A boy's and a girl's deadbody found hanging from a tree in barabanki.

ग्रामीणों की मानें तो युवती शेहरबानो का विवाह तय हो गया था और नवंबर में बारात आनी थी। पुलिस की मानें तो दोनों ने एक दूसरे के करीबी दोस्त थे। एक साथ आत्महत्या करने का उन्होंने क्यों लिया? इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी।

घर का इकलौता था अमित
मृतक अमित अपने घर का इकलौता वारिस था। इनके परिवार में मां, बाप के अलावा दो बहनें है। इस घटना के बाद दोनों बहने व मां मृतक युवती के परिवारीजनों पर अपने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। घटना के बाद दोनों बहनों व अन्य परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

हालांकि इस मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि युवक गोरखपुर में रहकर एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। 15 दिनों से गांव में रह रहा था। मृतक के पिता विक्रम ने बताया कि रात में वह मेरे बगल की चारपाई पर लेटा था। कब चला गया। यह पता नही चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed