{"_id":"598c8e0a4f1c1bd9488b46dc","slug":"a-bomb-thrown-in-rss-activist-s-home-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में आरएसएस कार्यकर्ता के घर फेंका बम, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहराइच में आरएसएस कार्यकर्ता के घर फेंका बम, दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
बहराइच में आरएसएस के जिला कार्यवाह के बाबागंज स्थित आवास पर गुरुवार देर शाम को अज्ञात लोगों ने बम फेंका लेकिन बम फटा नहीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ नानपारा ने बम को कब्जे में लेकर निष्क्रिय करवाया है।
विज्ञापन
सुतली बम बताया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में लोग दहशत में हैं। रुपईडीहा थाना अंतर्गत बाबागंज निवासी आनंद पाठक आरएसएस के जिला कार्यवाह हैं। गुरुवार को वह घर में अपने भाई विनोद पाठक के साथ पारिवारिक मसलों पर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
देर शाम महिलाएं जब घर की सफाई कर रही थीं। तभी अज्ञात लोगों ने मकान की ओर बम फेंका। लेकिन मकान की दीवार से टकराकर बम झाड़ियों में गिर गया। संयोग से बम फटा नहीं।
विज्ञापन
महिलाओं की सूचना पर आनंद और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे पुलिस को सूचना दी गई। सीओ एसके यादव और थानाध्यक्ष आलोकराव मौके पर पहुंचे।
बम को कब्जे में लेकर निष्क्रिय कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि सुतली बम था। मामले की जांच की जा रही है। एसएसबी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।