फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   home guard molesting maid, arrested

मनचले होमगार्ड को पकड़ने में पुलिस को लगे पांच दिन

Fri, 02 Aug 2013 07:27 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Aug 2013 07:27 AM IST
विज्ञापन
home guard molesting maid, arrested

अलीगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवती से छेड़खानी करने वाले होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी ने एक स्कूल में बतौर आया काम करने वाली युवती से शनिवार को स्कूल परिसर में ही अभद्रता की थी। विरोध पर वर्दी का रौब दिखाते हुए जेल भेजने की धमकी दी थी।


पीड़ित के अनुसार होमगार्ड लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। बकौल सीओ अलीगंज आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।

एसओ तौफीक खां ने बताया कि आरोपी होमगार्ड रामदेव सिंह भदौरिया इलाहाबाद में तैनात उपमहानिरीक्षक (होमगार्ड) आरबी सिंह के अलीगंज स्थित आवास पर तैनात है।

ऊपरी मंजिल पर उपमहानिरीक्षक का परिवार रहता है, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर उनके भाई इंटर कॉलेज चलाते हैं। डीआईजी के आवास की सुरक्षा में चार होमगार्ड तैनात हैं। कॉलेज में अलीगंज में ही रहने वाली एक तेइस वर्षीय युवती बतौर आया काम करती है।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार शनिवार को बच्चों की छुट्टी के बाद स्कूल की सफाई कर रही थी। इसी दौरान होमगार्ड रामदेव आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर वर्दी का रौब दिखाने लगा। किसी तरह बचकर निकली युवती घर पहुंची और उसके बाद से काम पर आना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह हिम्मत कर बुधवार को फिर काम पर आई तो होमगार्ड ने एक बार फिर से छेड़खानी करते हुए धमकाया। आजिज आकर युवती ने मां को पूरी जानकारी दी।

मां-बेटी ने स्कूल प्रबंधन को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर प्रबंधन ने होमगार्ड को डांटते हुए भविष्य में ऐसा न करने की नसीहत दी थी। बावजूद इसके होमगार्ड नहीं माना। आखिरकार पीड़ित ने अलीगंज थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया कि पूरे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इसके साथ ही महानिदेशक होमगार्ड को भी पत्र लिखा गया है।


दिलचस्प बात यह है कि छेड़खानी के आरोपी होमगार्ड रामदेव सिंह भदौरिया पर कार्रवाई करने में पुलिस को पांच दिन लग गए। सूत्रों के अनुसार शनिवार को ही पीड़ित व उसकी मां ने शिकायत की थी।

मगर, डीआईजी होमगार्ड के दबाव में पुलिस ने शिकायत पर गौर नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed