फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5 year girl rapped in jalun

टॉफी का लालच दे खंडहर में किया लड़की के साथ रेप

Fri, 03 Apr 2015 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Fri, 03 Apr 2015 02:40 PM IST
विज्ञापन
5 year girl rapped in jalun

जालौन में घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची को टाफी दिलाने के बहाने खंडहर ले जाकर पड़ोसी युवक ने उससे दुराचार किया।

विज्ञापन


लहूलुहान बच्ची चीखते-चिल्लाते घर पहुंची तो परिजन बेटी की हालत देखकर सन्न रह गए।

तुरंत बच्ची को लेकर चौकी पहुंचे लोगों ने रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई तो चौकी प्रभारी ने समझौते का दबाब बनाया और मेडिकल कराने की बात कह टाल दिया।

इससे गुस्साए लोगों ने गुरुवार को कोतवाली का घेराव किया। मामला बढ़ता देखकर कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया।

मां-बाप थे बाहर

5 year girl rapped in jalun

मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह बुधवार को अपनी पत्नी के साथ गेहूं की कटाई करने खेत पर गया था।

घर में उसकी दो बेटियां थी। देर शाम तकरीबन छह बजे उसकी पांच वर्षीय छोटी बेटी घर के बाहर खेल रही थी।

तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसे टाफी देने के बहाने पास स्थित खंडहर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो बड़ी बहन ने पूरी जानकारी लेकर घरवालों को सूचना दी।

वह घर आया और बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए टरका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डाला समझौते का दवाब

5 year girl rapped in jalun

परिजनों का आरोप है कि मंडी चौकी प्रभारी विक्रम सिंह उन पर आरोपी से समझौता करने का दबाव बना रहे थे।

इस पर परिजन व मोहल्ले वालों ने गुरुवार को दोपहर में कोतवाली का घेरावकर जमकर नारेबाजी की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मासूम बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

कोतवाल दयाशंकर का कहना है कि मेडिकल में रेप की पुष्टि हो गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed