{"_id":"59f20e2f4f1c1b87698b7a78","slug":"41509035567-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल की पार्किंग में रखते थे चोरी की बाइक, दो दबोचे गए-AMBEDKAR NAGAR","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहिया अस्पताल की पार्किंग में रखते थे चोरी की बाइक, दो दबोचे गए-AMBEDKAR NAGAR
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया अस्पताल की पार्किंग में खड़ी करते थे चोरी की बाइक, दो दबोचे
लखनऊ। विभूतिखंड पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर वाहन चोर गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर चोरी की 16 बाइक बरामद की हैं। ये लोग चोरी की मोटरसाइकिलें लोहिया अस्पताल की पार्किंग में खड़ी करते थे, जिससे पुलिस के साथ-साथ अन्य लोगों को शक न हो। पुलिस पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
सीओ गोमती नगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि, एसओ विभूतिखंड सत्येंद्र राय टीम के साथ लोहिया अस्पताल के पास बैंक ऑफ बड़ौदा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की मगर उनके पास गाड़ी के कागज नहीं थे। पूछताछ में कबूला कि, उन्होंने बाइक 22 अक्तूबर को हजरतगंज के नरही बाजार से चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश अंबेडकरनगर के सूरापुर विहरोजपुर निवासी मो. आलम और देवरिया के गौरीबाजार निवासी किशोर शर्मा हैं। आलम हुसैनगंज और किशोर आलमबाग की श्रम बिहार कॉलोनी में रहता हैं। सीओ के मुताबिक, ये लोगचोरी की बाइक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल की पुरानी पार्किंग में खड़ी करते थे। इसके बाद यहीं से सौदा कर बेच देते थे। अस्पताल की पार्किंग होने के कारण किसी को इन पर संदेह भी नहीं होता था। इनकी निशानदेही पर अस्पताल की पुरानी पार्किंग से पुलिस ने 15 बाइक बरामद की हैं।
एसओ विभूतिखंड सत्येंद्र राय ने बताया कि, बाजार में जैसे ही कोई व्यक्ति बाइक खड़ी कर दुकान में खरीदारी करने जाता, एक उस पर नजर रखता और दो लोग तुरंत बाइक पार कर देते। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी गुफरान का नाम बताया है। एसओ के मुताबिक मो. आलम हजरतगंज और अंबेडकरनगर से जेल जा चुका है, जबकि किशोर को आलमबाग पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार किया था।