{"_id":"5b328e164f1c1bc5628b73fc","slug":"31530039830-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा से युवती ने रिवॉल्वर छीन धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा से युवती ने रिवॉल्वर छीन धमकाया
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने दरोगा से रिवॉल्वर छीन धमकाया
रायबरेली। जिला अस्पताल में मंगलवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से एक नवविवाहिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने को लेकर बवाल हो गया।
परिवारीजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, जबकि जिला अस्पताल का स्टाफ और पुलिस पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गई। इससे गुस्साए परिवारीजनों ने हंगामा कर दिया।
इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज इंसाफ अली पहुंचे तो उनसे हाथापाई की गई। एक युवती ने दरोगा से सर्विस रिवॉल्वर छीनकर उन पर तान दी और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
सूचना पर पुलिस बल पहुंचा तो बवाल करने वाले लोग काबू में आ सके। आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले जाने के साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गदागंज के छोटा लालगंज निवासी सर्वेश यादव की पत्नी कनिका ने सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम की बात आई तो कनिका की ससुराल वाले भड़क गए और शव ऐसे ही ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर जिला अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को खबर दी। इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज इंसाफ अली पहुंचे और मृतका के परिवारीजनों को शांत कराने का प्रयास किया।
इस पर डॉली नामक एक युवती चौकी इंचार्ज से भिड़ गई और हाथापाई करने लगी। उसने दरोगा का सर्विस रिवॉल्वर छीनकर उन पर तान दिया।
युवती दरोगा को जान से मारने के बाद खुद को गोली मारने की धमकी देने लगी। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज नारायण कुशवाहा पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
हंगामा कर रहे सभी लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सदर कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि, चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मृतका के पति सर्वेश यादव, राकेश यादव, कमला देवी समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि चौकी इंचार्ज की रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया गया था। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।