फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3 people killed in kanpur election revenge.

UP: चुनावी रंजिश ने ली तीन की जान

Sun, 26 Oct 2014 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Oct 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
3 people killed in kanpur election revenge.

कानपुर में परेवा के दिन दीपावली की बधाई देने निकले प्रधान व सपा नेता समर्थकों के बीच चलीं गोलियां

विज्ञापन


ग्वालटोली कटरी के रामपुर गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई।

शुक्रवार शाम ग्रामीणों को दीपावली की बधाई देने निकले ग्राम प्रधान रामदास और सपा नेता व प्रधान के चुनाव में प्रत्याशी रहे पप्पू निषाद समर्थक के साथ आमने-सामने आ गए।

दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलने और धारदार हथियार के हमले से सपा नेता पप्पू निषाद, उसके मौसेरे भाई दिनेश निषाद और प्रधान के ड्राइवर सुरेश सक्सेना की मौत हो गई, वहीं छह से ज्यादा लोग घायल हुए।
विज्ञापन


उधर, वारदात के बाद ग्राम प्रधान, उनका बेटा और समर्थक मौके से भाग निकले।

साथियों की मौत से गुस्साए सपा समर्थकों ने मौके पर खड़ी दोनों पक्षों की गाड़ियां तोड़ डाली और झोपड़ियों में आग लगा दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गंगा बैराज पर कानपुर-उन्नाव रोड जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज

3 people killed in kanpur election revenge.

सूचना पर डीएम डॉ. रोशन जैकब, एसएसपी के. सुनील इमैनुएल, एडीएम अविनाश सिंह, एसपी पश्चिम हरीश चंदर समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नत्थापुरवा गांव पहुंचे।

आक्रोशित लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दिया गया।

इधर ग्वालटोली थाने में नत्थापुरवा गांव निवासी केदार नाथ की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान रामदास, उनके बेटे राजेंद्र (निवासी गंगा बैराज), नत्थापुरवा के सुखदेव, उनके बेटे श्रीकृष्ण, राजेंद्र, पुराना कानपुर के राकेश मौर्य को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कटरी के रामपुर गांव निवासी रामदास पिछले 15 वर्षों से ग्राम प्रधान हैं।

पिछली बार हुए चुनाव में गांव के सपा नेता पप्पू निषाद ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। तब से दोनों के बीच खुन्नस चल रही थी।

लोकप्रियता ने बढ़ाई खुन्नस

3 people killed in kanpur election revenge.

आठ महीने बाद होने वाले ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए पप्पू निषाद ने अभी से तैयारी शुरू कर दी थी और गांव वाले उसे पसंद भी करने लगे थे।

इससे दोनों के बीच रंजिश और बढ़ गई। शुक्रवार शाम पप्पू निषाद अपने दोस्त अनिल के साथ नत्थापुरवा गांव में दीपावली की बधाई देते हुए प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे।

वहां पर पहले से ग्राम प्रधान रामदास अपने बेटे राजेंद्र और समर्थकों के साथ गांव वालों को शुभकामनाएं दे रहे थे।

दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ तो गाली- गालौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। खुद को घिरता देख पप्पू ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी।

इससे उजियारी पुरवा नवाबगंज निवासी सुरेश की मौके पर ही मौत हो गइ। इसके बाद गुस्साए प्रधान समर्थकों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया और फायरिंग भी की।

अनिल किसी तरह भागा और दिनेश को मोबाइल फोन पर पप्पू पर हमले की सूचना दी। इसके बाद दिनेश जब समर्थकों के साथ असलहा लेकर मौके पर पहुंचे तो पप्पू घायल होकर जमीन पर पड़े थे।

इधर दिनेश को देखकर प्रधान और समर्थकों ने फायरिंग कर दी और धारदार हथियार से दिनेश पर हमला बोल दिया।

एसएसपी के. एस इमैनुएल ने बताया, सपा समर्थक समर्थक पप्पू निषाद और ग्राम प्रधान रामदास में प्रधानी के चुनाव की रंजिश चल रही थी।

शुक्रवार को दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed