फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 thousand rupees declared on two accused in Ajeet Singh Murder case.

अजीत सिंह हत्याकांड के दो शूटरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित, वारदात में आया था नाम

Sat, 16 Jan 2021 05:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees declared on two accused in Ajeet Singh Murder case.
अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी शूटर अंकुर व बंधन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। डीसीपी पूर्वी ने संजीव सुमन ने ये घोषणा की। दोनों आरोपी शूटर आजमगढ़ के रहने वाले हैं और अजीत सिंह हत्याकांड में उनका नाम आया था।

विज्ञापन


नौ दिन बाद भी शूटरों का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस
विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर गैंगवार में अजीत सिंह को मौत के घाट उतारने वाले शूटरों का नौ दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और एसटीएफ की टीमें शूटरों की तलाश में मुंबई की खाक छान रही हैं। अधिकारियों ने बीते दिन दो और टीमें अन्य प्रदेशों में रवाना की हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्याकांड के बाद सड़क मार्ग से भागे तीन शूटर मुंबई में ही छिपे हैं या वहां से कहीं और निकल गए हैं? इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


शूटरों और उनके मददगारों के कई मोबाइल नंबर पुलिस को मिले थे लेकिन वह भी बंद जा रहे हैं। इससे पुलिस के शूटरों तक पहुंचने के सभी रास्ते लगभग बंद हो गए हैं। उधर, गैंगवार में घायल एक अन्य शूटर का भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल शूटर जीवित है भी या नहीं? इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि, पुलिस की टीमें सुलतानपुर व अन्य जगहों पर उसकी तलाश करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत हत्याकांड में कुंटू और अखंड को लेने आजमगढ़ जाएगी पुलिस

अजीत सिंह की सनसनीखेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह व अखंड सिंह को लेने पुलिस टीम आजमगढ़ जाएगी। विभूतिखंड इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दोनों का बी वारंट हासिल कर लिया गया है। अजीत की हत्या में दोनों मुख्य आरोपी हैं और फिलहाल आजमगढ़ जेल में बंद हैं। पुलिस उन्हें जेल से लाकर पूछताछ करेगी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि कुंटू सिंह और अखंड सिंह से पूछताछ के लिए कई सवाल तैयार किए गए हैं। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। दोनों की पूछताछ की विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाएगी। पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियां भी दोनों से पूछताछ करेंगी। ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह आजमगढ़ के जीयनपुर से विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की हत्या के मामले में वहां की जेल में बंद है।

विधायक हत्याकांड में अजीत सिंह प्रत्यक्षदर्शी था और जल्द ही कोर्ट में उसकी गवाही होनी थी। जीयनपुर के छपरा गांव निवासी कुंटू सिंह और उसके साथी अखंड सिंह के अलावा बाहुबली पूर्व सांसद दो साल से अजीत सिंह को गवाही न देने के लिए धमका रहे थे। वारदात के वक्त अजीत के साथ मौजूद मोहर सिंह ने कुंटू, अखंड और गिरधारी के अलावा तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। दोनों से पूछताछ में पुलिस को न सिर्फ अजीत सिंह हत्याकांड बल्कि पूर्वांचल की कई सनसनीखेज वारदातों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed