{"_id":"5766f2fd4f1c1b906511b83d","slug":"25-lakh-theft-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल्स कारोबारी के घर से दिनदहाड़े 25 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाइल्स कारोबारी के घर से दिनदहाड़े 25 लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर क्षेत्र में बेखौफ बदमाश रविवार दिनदहाड़े टाइल्स कारोबारी के घर में घुसकर जेवर व कैश समेत 25 लाख का माल उड़ा ले गए। रात में घर पहुंचे परिवार ने ताला खोलकर अंदर देखा तो होश उड़ गए। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हिंदनगर निवासी टाइल्स कारोबारी महेंद्र सिंह अरोड़ा परिवार संग शनिवार शाम मकान में ताला लगाकर अपनी बहन के पास कानपुर गए थे।
मकान सूना देख रविवार दोपहर अंदर घुसे बदमाशों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखा कैश व जेवर समेत करीब 25 लाख का माल चोरी कर लिया।
रविवार रात महेंद्र परिवार संग घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा था। यह देख व्यवसायी के होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड व प्रिंगर प्रिंट दस्ते को बुलाकर छानबीन कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। डॉग स्क्वॉयड दस्ता घर से निकलकर कुछ दूरी पर जाकर ठहर गया।
विज्ञापन